बीजेपी पर बरसीं मीसा भारती, कहा- इन्हें चुनाव के समय ही आती है बिहार की याद
पाटलिपुत्र लोकसभा से महागठबंधन की प्रत्याशी मीसा भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता को केवल चुनाव के समय ही बिहार की याद आती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं को 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं और वादों को याद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार को स्पेशल पैकेज कब मिलेगा, यहां की बंद फैक्ट्रियां कब चालू होंगी। सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ रोजगार का वादा किया गया था। एनडीए सरकार के शासन काल में बिहार के कितने नौजवानों को रोजगार मिला? बिहार के डबल इंजन की सरकार को बताना चाहिए कि बिहार के लोगों को रोजगार कब मिलेगा? साथ ही स्पेशल पैकेज की घोषणा कब होगी? उन्होंने कहा कि देश का माहौल महागठबंधन के पक्ष में है और देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार की विदाई का मन बना लिया है।

रामगढ़ में युवक की हत्या से सनसनी, दामोदर नदी रोड किनारे मिला खून से लथपथ शव
Wed 29th Jul 2026, 01:15 pm
भारत में रिलीज से पहले ही छाया 'Spider-Man: Brand New Day', एडवांस बुकिंग ने पार किया ₹35.40 करोड़ का आंकड़ा
Wed 29th Jul 2026, 01:14 pm
Google ने भारत में लॉन्च किया Gemini Spark, Gmail और Docs में मिलेगा AI एजेंट का साथ
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pmविश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं का दावा
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pm
रांची पुलिस का साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP राकेश रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Wed 29th Jul 2026, 01:12 pm