मिनिस्टर मैडम का iPhone गायब! CCTV से भी नहीं पकड़ा गया चोर :
बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के साथ एक अजीब घटना हुई। पटना के शीतला माता मंदिर में पूजा करते समय उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज देख रही है। खास बात ये कि सीसीटीवी से भी चोर पकड़ में नहीं आया। रेणु देवी, अगमकुआं के शीतला माता मंदिर में पूजा करने गई थीं, तभी उनका फोन रहस्यमय तरीके से गायब हो गया।पटना के अगमकुआं स्थित शीतला माता मंदिर में रेणु देवी पूजा करने गई थीं। वो बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री रह चुकी हैं। फिलहाल पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री हैं। बीजेपी की सीनियर नेता मानी जाती हैं। मंदिर में उनका मोबाइल फोन गायब हो गया। डीएसपी-2 गौरव कुमार ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और खोजबीन जारी है।जानकारी के अनुसार, रेणु देवी अपने अंगरक्षकों के साथ शीतला माता मंदिर में दर्शन करने गई थीं। उनके हाथ में पूजा की थाली थी। उन्होंने अपना मोबाइल फोन एक छोटे पर्स में रखा और उसे थाली में रख दिया। जब वे पूजा करके निकलीं, तो पर्स और मोबाइल दोनों गायब थे।मंत्री जी के मोबाइल नंबर पर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में घंटी बजाकर खोजने की कोशिश की गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाइपास थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मंदिर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज भी देखी गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला.पुलिस का अनुमान है कि पूजा की थाली में रखा पर्स कहीं गिर गया होगा। डीएसपी-2 गौरव कुमार ने बताया कि बाईपास थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस मोबाइल में लगे सिम नंबर के आधार पर खोजबीन कर रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm