News Pratyaksh


ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने रचा इतिहास, 14 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी

News Pratyaksh | Updated : Thu 10th Sep 2026, 12:06 pm
ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने रचा इतिहास, 14 साल बाद जीती दलीप ट्रॉफी
स्पोर्ट्स डेस्क: ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने तीसरी बार दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही टीम ने 14 साल से चले आ रहे ट्रॉफी के इंतजार को भी खत्म कर दिया। ईस्ट जोन ने इससे पहले 2012-13 सीजन में दलीप ट्रॉफी जीती थी।
दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच ड्रॉ पर खत्म हुआ, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया।
पहली पारी में मिली बड़ी बढ़त
ईस्ट जोन ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 708 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ जोन की पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 336 रन पर सिमट गई।
इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी में 372 रन की बढ़त मिली। पांचवें और आखिरी दिन ईस्ट जोन ने अपनी दूसरी पारी में 7 विकेट पर 388 रन बना लिए थे। इसके बाद मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया गया और पहली पारी की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को चैंपियन घोषित किया गया।
मोहम्मद कोनेन कुरैशी का शानदार शतक
फाइनल में मोहम्मद कोनेन कुरैशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 116 रन बनाए। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का पहला शतक है। खास बात यह है कि उनका फर्स्ट-क्लास करियर अभी सिर्फ दो मैच पुराना है।
ईस्ट जोन की इस ऐतिहासिक जीत के साथ टीम ने 14 साल बाद दलीप ट्रॉफी पर दोबारा कब्जा जमाया।