News Pratyaksh


Mahindra Scorpio-N Pickup: नए अवतार में आ रही Scorpio-N, Isuzu V-Cross और Toyota Hilux को देगी टक्कर

News Pratyaksh | Updated : Wed 12th Aug 2026, 12:15 pm
Mahindra Scorpio-N Pickup: नए अवतार में आ रही Scorpio-N, Isuzu V-Cross और Toyota Hilux को देगी टक्कर
ऑटो डेस्क: Mahindra ने अपने पहले लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक को लेकर नया टीजर जारी किया है। कंपनी का यह नया मॉडल Mahindra Scorpio-N पर आधारित पिकअप होगा और लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Isuzu V-Cross और Toyota Hilux जैसे मॉडलों से होने की उम्मीद है।
टीजर में दिखा दमदार लुक
कंपनी के नए टीजर से पिकअप के एक्सटीरियर डिजाइन की कई झलकियां सामने आई हैं। इसमें आयताकार हेडलाइट्स के साथ ऊपर की तरफ DRLs दिए गए हैं। पिकअप में रूफ रेल्स भी मिलने की उम्मीद है।
इसका फ्रंट डिजाइन काफी हद तक Scorpio-N से प्रेरित नजर आता है। बोनट और फ्रंट प्रोफाइल में भी Scorpio-N की झलक देखने को मिल सकती है, लेकिन पिकअप का पूरा डिजाइन इसे SUV से अलग पहचान देता है।
लंबा कार्गो बेड, मस्कुलर लुक
साइड प्रोफाइल में सबसे बड़ा बदलाव इसका लंबा कार्गो बेड है, जिसकी वजह से पिकअप का आकार काफी लंबा और दमदार दिखाई देता है। Scorpio-N पर आधारित होने के बावजूद यह महज SUV का बदला हुआ वर्जन नहीं लगता।
पिकअप के डिजाइन में मस्कुलर बॉडी और संतुलित प्रोपोर्शन पर खास ध्यान दिया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि Mahindra इस मॉडल को किस पावरट्रेन और फीचर्स के साथ बाजार में उतारती है।