News Pratyaksh


Hyundai Exter Knight Edition लॉन्च, ₹8.14 लाख से शुरू कीमत; ब्लैक लुक के साथ आया नया अवतार

News Pratyaksh | Updated : Wed 12th Aug 2026, 12:14 pm
Hyundai Exter Knight Edition लॉन्च, ₹8.14 लाख से शुरू कीमत; ब्लैक लुक के साथ आया नया अवतार
ऑटो डेस्क: Hyundai Motor ने अपनी मिनी SUV 2026 Hyundai Exter Knight Edition को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके स्पेशल एडिशन की शुरुआती कीमत ₹8.14 लाख (एक्स-शोरूम) रखी है।
Knight Edition को HX 6 के पेट्रोल और CNG वेरिएंट्स के साथ-साथ HX 10 पेट्रोल-AMT में भी उपलब्ध कराया गया है। स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में Knight Edition के लिए ₹15,000 अतिरिक्त चुकाने होंगे।
ब्लैक थीम में दमदार लुक
Exter Knight Edition में एक्सटीरियर पर ब्लैक डिजाइन एलिमेंट्स और अंदर पूरी तरह ब्लैक केबिन दिया गया है। यह स्पेशल एडिशन खास तौर पर उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है, जो SUV में ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक चाहते हैं।
Hyundai Exter के लिए Knight Edition पहली बार नहीं आया है। कंपनी ने इसे इससे पहले जुलाई 2024 में पेश किया था। इस बार इसे मार्च 2026 में लॉन्च किए गए फेसलिफ्टेड Exter के साथ पेश किया गया है।
2026 Hyundai Exter Knight Edition की कीमत
वेरिएंट Knight Edition स्टैंडर्ड मॉडल अंतर
HX 6 पेट्रोल MT ₹8.14 लाख ₹7.99 लाख ₹15,000
HX 6 पेट्रोल AMT ₹8.74 लाख ₹8.59 लाख ₹15,000
HX 6 CNG MT ₹9.10 लाख ₹8.95 लाख ₹15,000
HX 10 पेट्रोल AMT ₹9.61 लाख ₹9.46 लाख ₹15,000