News Pratyaksh


BMW ने भारतीय ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! X1 LWB लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

News Pratyaksh | Updated : Fri 21st Aug 2026, 12:42 pm
BMW ने भारतीय ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! X1 LWB लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
हैदराबाद: लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW India ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय SUV BMW X1 LWB (Long Wheelbase) को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसके नए LWB वर्जन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 40.90 लाख रुपये रखी है।
खास बात यह है कि BMW X1 LWB की कीमत उस X1 पेट्रोल मॉडल से करीब 1 लाख रुपये कम है, जिसे यह नया वर्जन रिप्लेस करने वाला है। BMW की एंट्री-लेवल SUV का यह लॉन्ग-व्हीलबेस मॉडल फिलहाल केवल पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है और पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा पावर देने का दावा किया गया है।
पहले से ज्यादा लंबी हुई BMW X1
BMW X1 और X1 LWB के डिजाइन में सबसे बड़ा अंतर इसके आकार को लेकर है। नया LWB मॉडल स्टैंडर्ड X1 के मुकाबले 116 mm ज्यादा लंबा है, जबकि इसका व्हीलबेस 108 mm बढ़ाया गया है।
इसके अलावा SUV के साइड और पिछले हिस्से में भी कुछ छोटे डिजाइन बदलाव किए गए हैं। इसमें नए सैटिन ट्रिम इंसर्ट्स दिए गए हैं, जो इसके एक्सटीरियर को और प्रीमियम लुक देते हैं।
BMW X1 LWB का लंबा व्हीलबेस खासतौर पर भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए ज्यादा केबिन स्पेस और बेहतर रियर-सीट अनुभव देने की दिशा में एक अहम बदलाव माना जा रहा है।