Fri, 26th Jun 2026गैस कनेक्शन बंद होने का फर्जी मैसेज :   Thu, 25th Jun 2026सरकार द्वारा EPFO ब्याज दरों की घोषणा के बाद, अंशधारक अब अपने खातों में राशि ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे   Tue, 23rd Jun 2026नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से तो फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया : मंगलवार (23 जून) को न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप I के मैच में अर्लिंग हालैंड के दो गोल की बदौलत नॉर्वे ने सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की   Sat, 20th Jun 2026लातेहार में तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. यहां एक ही मां-बाप के तीन बच्चों की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई. मृतक तीनों बच्चे बालूमाथ थाना क्षेत्र के आरा गांव निवासी द्वारिक   Sat, 20th Jun 2026RIL AGM 2026 में अनंत अंबानी ने जामनगर और कच्छ प्रोजेक्ट्स के जरिए ग्रीन एनर्जी को एक्जीक्यूशन फेज में पहुंचाने की जानकारी दी:

News Pratyaksh


पद्म पुरस्कार समारोह के बाद व्हीलचेयर का सहारा लेते हुए अलका याग्निक का वीडियो वायरल हुआ था :

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Jun 2026, 11:52 am
पद्म पुरस्कार समारोह के बाद व्हीलचेयर का सहारा लेते हुए अलका याग्निक का वीडियो वायरल हुआ था : राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को पद्म पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था. इस समारोह में मशहूर गायिका अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. समारोह के बाद सोशल मीडिया पर गायिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कार्यक्रम स्थल से निकलते समय व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती दिखी. इस वीडियो को देखकर उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए.उन्होंने भारत सरकार का भी धन्यवाद किया और लिखा, 'इस बड़े सम्मान के लिए भारत के माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का तहे दिल से शुक्रिया. आइए, हम सब मिलकर इस खुशी के मौके का जश्न मनाएं. आभार और प्यार के साथ, अलका याग्निक.'.
फैंस को चिंतित होता देख गुरुवार, 25 जून को अलका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने व्हीलचेयर का इस्तेमाल क्यों किया. अलका याग्निक ने बयान में लिखा, 'आपके प्यार, चिंता और ढेर सारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैंने सेरेमनी के एक वीडियो को लेकर लोगों की चिंता देखी है और मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और मेरी रिकवरी अच्छी तरह से हो रही है.
Categories
Follow us
Most Popular