News Pratyaksh


दिल्ली जल बोर्ड केस में बड़ा अपडेट, सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपी राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश

News Pratyaksh | Updated : Wed 19th Aug 2026, 12:51 pm
दिल्ली जल बोर्ड केस में बड़ा अपडेट, सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपी राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश
नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में ACB ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है।
ACB के अनुसार, सत्येंद्र जैन के अलावा उदित प्रकाश राय (IAS और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO), अंकित श्रीवास्तव (पूर्व कॉन्ट्रैक्चुअल कंसल्टेंट), नागेंद्र यादव, राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा को भी अदालत में पेश किया गया है।
इन सभी को दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े टेंडर में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज FIR के तहत गिरफ्तार किया गया है।
ACB ने यह FIR 11 मई 2024 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संबंधित धाराओं और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की थी। मामले में कथित भ्रष्टाचार, आपराधिक विश्वासघात और साजिश जैसे आरोपों की जांच की जा रही है।
अब अदालत में पेशी के बाद यह तय होगा कि आरोपियों की रिमांड और आगे की जांच को लेकर अदालत क्या आदेश देती है।