News Pratyaksh


PhonePe का बड़ा ऐलान! 20 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी, गांवों में लगाए जाएंगे 50 लाख नए पेमेंट डिवाइस

News Pratyaksh | Updated : Thu 24th Sep 2026, 12:15 pm
PhonePe का बड़ा ऐलान! 20 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगी नौकरी, गांवों में लगाए जाएंगे 50 लाख नए पेमेंट डिवाइस
नई दिल्ली। भारत की प्रमुख फिनटेक कंपनियों में शामिल PhonePe ने देश के छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए बड़ी योजना का ऐलान किया है। कंपनी अगले एक साल में अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 20,000 से ज्यादा फ्रंटलाइन सेल्स कर्मचारियों की ऑन-रोल भर्ती करेगी।
इसके साथ ही कंपनी देशभर में 50 लाख से ज्यादा नए पेमेंट डिवाइस लगाने की तैयारी कर रही है। इस विस्तार का खास फोकस ग्रामीण भारत और Tier-6 शहरों पर रहेगा।
25 लाख डिवाइस गांवों में लगाने की योजना
PhonePe के मुताबिक, प्रस्तावित 50 लाख से ज्यादा पेमेंट डिवाइस में से करीब 50 फीसदी यानी लगभग 25 लाख डिवाइस ग्रामीण और गांवों के इलाकों में लगाए जाएंगे।
इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और स्थानीय कारोबारियों को डिजिटल भुगतान की सुविधा से जोड़ना है, ताकि छोटे बाजारों में भी डिजिटल लेनदेन का दायरा बढ़ाया जा सके।
20 हजार से ज्यादा ऑन-रोल नौकरियां
कंपनी की 20,000 से ज्यादा ऑन-रोल भर्तियां रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी। ऑन-रोल कर्मचारी सीधे कंपनी के पेरोल पर होंगे और कंपनी की नीतियों के अनुसार उन्हें संबंधित कर्मचारी सुविधाएं मिलेंगी।
क्या काम करेंगे फ्रंटलाइन सेल्स कर्मचारी?
इन कर्मचारियों की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ग्रामीण और छोटे शहरों में दुकानदारों एवं स्थानीय कारोबारियों को PhonePe के नेटवर्क से जोड़ना होगा। उनके काम में—
दुकानदारों की KYC प्रक्रिया पूरी कराने में मदद करना।
दुकानों पर साउंडबॉक्स और पेमेंट डिवाइस इंस्टॉल करना।
डिजिटल पेमेंट सिस्टम के इस्तेमाल की जानकारी देना।
तकनीकी समस्या आने पर ऑन-ग्राउंड सपोर्ट उपलब्ध कराना।