Lifestyle


दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर आज ट्रैफिक प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और लेट; एक्सप्रेसवे व NH-52 पर भी डायवर्जन

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jul 2026, 09:37 am
दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर आज ट्रैफिक प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और लेट; एक्सप्रेसवे व NH-52 पर भी डायवर्जन कोटा: दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर दरा और कंवलपुरा स्टेशन के बीच दरा घाटी में रेलवे अंडर ब्रिज (RUB) निर्माण कार्य के चलते 23 और 27 जुलाई को इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनें देरी से संचालित होंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दरा और कंवलपुरा स्टेशनों के बीच पुल संख्या 148 के पास नया रेलवे अंडर ब्रिज बनाया जा रहा है। निर्माण कार्य के तहत आरएच गर्डर की डी-लॉन्चिंग और बॉक्स पुशिंग (कट एंड पुश) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि 23 जुलाई को मुंबई की ओर जाने वाली अप लाइन पर दोपहर 12:45 बजे से शाम 5:45 बजे तक (5 घंटे) ब्लॉक रहेगा। वहीं, दिल्ली की ओर जाने वाली डाउन लाइन पर दोपहर 1:45 बजे से शाम 4:45 बजे तक (3 घंटे) ब्लॉक रहेगा। उधर, दरा घाटी से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-52 (NH-52) पर भी अंडरपास निर्माण के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। कराडिया से गोपालपुरा की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए एक्सप्रेसवे अस्थायी रूप से बंद रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। कोटा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन और ट्रैफिक की ताजा जानकारी अवश्य जांच लें तथा निर्धारित डायवर्जन का पालन करें।#DelhiMumbaiRailway #IndianRailways #Kota #Rajasthan #RailTraffic #TrainUpdate #RailwayBlock #NH52 #DelhiMumbaiExpressway #TrafficDiversion #BreakingNews #TravelUpdate #LatestNews #IndiaNews #PratyakshNews #newspratyaskh

अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: 10 लोगों की मौत, सील यूनिट को चोरी-छिपे फिर से चलाया जा रहा था

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jul 2026, 09:35 am
अहमदाबाद में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: 10 लोगों की मौत, सील यूनिट को चोरी-छिपे फिर से चलाया जा रहा था अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद के रामोल इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री का लाइसेंस समाप्त होने के बाद प्रशासन ने उसे पहले ही सील कर दिया था, लेकिन उसे कथित तौर पर चोरी-छिपे दोबारा संचालित किया जा रहा था। डीसीपी मयूर पाटिल ने बताया कि फैक्ट्री का लाइसेंस 31 मार्च 2026 को समाप्त हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए यूनिट को बंद कर सील कर दिया था। हालांकि, रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के व्यस्त होने का फायदा उठाकर फैक्ट्री को कथित तौर पर दोबारा शुरू कर दिया गया, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, आग लगने से फैक्ट्री में मौजूद 10 लोगों की जान चली गई। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डीसीपी मयूर पाटिल ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उन्होंने जमीन मालिकों से अपील की है कि जिन परिसरों में लाइसेंस समाप्त होने के बावजूद अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। पुलिस और अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) संयुक्त रूप से बिना अनुमति संचालित फैक्ट्रियों और अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि फैक्ट्री दोबारा कैसे संचालित होने लगी।#Ahmedabad #Gujarat #FireAccident #FireNews #CrackerFactory #IllegalFactory #BreakingNews #AhmedabadNews #GujaratNews #Police #AMC #LatestNews #IndiaNews #Safety #PratyakshNews #newspratyaksh

जेम्स वेब टेलीस्कोप की बड़ी उपलब्धि: 1.2 करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर गैलेक्सी में 1.65 करोड़ तारों की पहचान :

News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Jun 2026, 12:12 pm
जेम्स वेब टेलीस्कोप की बड़ी उपलब्धि: 1.2 करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर गैलेक्सी में 1.65 करोड़ तारों की पहचान : अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने पृथ्वी से लगभग 1.2 करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर स्थित प्रसिद्ध M82 गैलेक्सी, जिसे ‘सिगार गैलेक्सी’ भी कहा जाता है, में करीब 1.65 करोड़ तारों की अलग-अलग पहचान की है। वैज्ञानिकों ने इस गैलेक्सी का लगभग 65 घंटे तक गहन अवलोकन किया। M82 को अंतरिक्ष की सबसे तेज़ "स्टार फैक्ट्री" माना जाता है, क्योंकि यहां नए तारों का निर्माण हमारी आकाशगंगा, मिल्की वे की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक तेज़ी से हो रहा है। कैसे मिली यह सफलता? इससे पहले NASA के हबल और स्पिट्जर टेलीस्कोप भी M82 का अध्ययन कर चुके थे, लेकिन गैलेक्सी में मौजूद घनी धूल के कारण स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी। जेम्स वेब टेलीस्कोप इन्फ्रारेड तकनीक का उपयोग करता है, जो धूल के पार भी देखने में सक्षम है। इसके NIRCam उपकरण ने लाखों तारों को अलग-अलग बिंदुओं के रूप में पहचानने में मदद की। क्या है इस खोज का महत्व? वैज्ञानिकों का कहना है कि 1.65 करोड़ तारे केवल वे हैं जिन्हें अलग-अलग देखा जा सका है। वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। यह खोज M82 गैलेक्सी के निर्माण, विकास और भविष्य को समझने में महत्वपूर्ण साबित होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, गैलेक्सी में तारों के निर्माण की यह तेज़ प्रक्रिया हमेशा नहीं चलेगी। बड़े तारों के सुपरनोवा बनने से गैस तेजी से बाहर निकल रही है, जिसके कारण आने वाले कुछ सौ मिलियन वर्षों में यह सक्रिय चरण धीमा पड़ सकता है।

गैस कनेक्शन बंद होने का फर्जी मैसेज :

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Jun 2026, 11:53 am
गैस कनेक्शन बंद होने का फर्जी मैसेज : दिल्ली में गैस कनेक्शन बंद होने का झांसा देकर लोगों के बैंक खाते खाली करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है. फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाले इस गैंग के चार सदस्यों को झारखंड और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, सोना-चांदी, नकदी और एक लग्जरी कार भी बरामद हुई है. मामला दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर थाने में दर्ज हुआ था. पीड़िता को एक मैसेज मिला कि उसका IGL गैस कनेक्शन बंद होने वाला है. मदद के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपियों ने व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी. फाइल इंस्टॉल करते ही साइबर ठगों ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और बैंक खाते व क्रेडिट कार्ड से करीब 2 लाख 64 हजार रुपये निकाल लिए.जांच के दौरान खरीदे गए मोबाइल फोन के IMEI नंबर ट्रेस किए गए. डिलीवरी का पता शाहीन बाग का मिला, जहां से एक युवक को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह साइबर ठगों के लिए पार्सल रिसीव कर उन्हें कोलकाता भेजता था. इसके बाद जांच कोलकाता और झारखंड तक पहुंची, जहां से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया.

पद्म पुरस्कार समारोह के बाद व्हीलचेयर का सहारा लेते हुए अलका याग्निक का वीडियो वायरल हुआ था :

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Jun 2026, 11:52 am
पद्म पुरस्कार समारोह के बाद व्हीलचेयर का सहारा लेते हुए अलका याग्निक का वीडियो वायरल हुआ था : राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को पद्म पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था. इस समारोह में मशहूर गायिका अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. समारोह के बाद सोशल मीडिया पर गायिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कार्यक्रम स्थल से निकलते समय व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती दिखी. इस वीडियो को देखकर उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए.उन्होंने भारत सरकार का भी धन्यवाद किया और लिखा, 'इस बड़े सम्मान के लिए भारत के माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का तहे दिल से शुक्रिया. आइए, हम सब मिलकर इस खुशी के मौके का जश्न मनाएं. आभार और प्यार के साथ, अलका याग्निक.'. फैंस को चिंतित होता देख गुरुवार, 25 जून को अलका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने व्हीलचेयर का इस्तेमाल क्यों किया. अलका याग्निक ने बयान में लिखा, 'आपके प्यार, चिंता और ढेर सारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैंने सेरेमनी के एक वीडियो को लेकर लोगों की चिंता देखी है और मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और मेरी रिकवरी अच्छी तरह से हो रही है.

23 जून के बाद फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश के आसार : देशभर में मानसून की सुस्त रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. IMD के अनुसार 23 जून के बाद मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है और जून के अंतिम सप्ताह से बारिश की गतिविधियो

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Jun 2026, 01:21 pm
23 जून के बाद फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश के आसार : देशभर में मानसून की सुस्त रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. IMD के अनुसार 23 जून के बाद मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है और जून के अंतिम सप्ताह से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है. 21 जून तक देश में सामान्य से करीब 51 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के बढ़ते तापमान, कमजोर ट्रेड विंड्स, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के सिस्टम की कमी और प्रतिकूल MJO स्थिति के कारण मानसून कमजोर पड़ा है. हालांकि अगले एक-दो सप्ताह में स्थिति सुधरने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है...
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories