Lifestyle


गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. करीब दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस आग ने देखते ही देखते बड़ी संख्या में झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दू

News Pratyaksh | Updated : Thu 16th Apr 2026, 01:07 pm
गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. करीब दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस आग ने देखते ही देखते बड़ी संख्या में झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुआं और लपटें दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गयाआग बुझाने के लिए कई दमकल गाड़ियां लगाई गईं और घंटों तक लगातार पानी की बौछारें की जाती रहीं. दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि आग तेजी से फैल चुकी थी. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत एक कबाड़ के गोदाम से हुई, जो धीरे-धीरे आसपास की झुग्गियों तक फैल गई.

भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सप्ताह हरे निशान में बंद हुए हैं. मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच घोषित हुए दो हफ्ते के युद्धविराम की खबर ने बाजार में संजीवनी का काम किया है. इस सकारात्मक वैश्विक खबर के बाद ट्रेडर्स द्वारा की गई भारी श

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Apr 2026, 11:39 am
भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सप्ताह हरे निशान में बंद हुए हैं. मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच घोषित हुए दो हफ्ते के युद्धविराम की खबर ने बाजार में संजीवनी का काम किया है. इस सकारात्मक वैश्विक खबर के बाद ट्रेडर्स द्वारा की गई भारी शॉर्ट कवरिंग ने बाजार को बड़ी ऊंचाई दी.Nifty 50: इस सप्ताह निफ्टी में 5.89 प्रतिशत की बड़ी बढ़त दर्ज की गई. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यह 1.16 प्रतिशत चढ़कर 24,050 के स्तर पर बंद हुआ. BSE Sensex: सेंसेक्स भी साप्ताहिक आधार पर 5.77 प्रतिशत मजबूत हुआ. अंतिम दिन इसमें 918 अंकों (1.20%) की तेजी आई और यह 77,550 के स्तर पर बंद हुआ. Bank Nifty: बैंकिंग इंडेक्स ने इस बार मुख्य सूचकांकों से भी बेहतर प्रदर्शन किया. बैंक निफ्टी ने हफ्ते के दौरान 8.47 प्रतिशत की भारी छलांग लगाई और 55,912 के स्तर पर बंद हुआ.

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. यहां आज सुबह डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार भूकंप आया है. पहला भूकंप सुबह 5.02 बजे आया. दूसरी बार भूकंप के झटके सुबह 6.29 पर महसूस हुए हैं. हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.इस

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Apr 2026, 11:37 am
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. यहां आज सुबह डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार भूकंप आया है. पहला भूकंप सुबह 5.02 बजे आया. दूसरी बार भूकंप के झटके सुबह 6.29 पर महसूस हुए हैं. हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.इसके करीब डेढ़ घंटे बाद पौड़ी गढ़वाल की धरती भूकंप से एक बार फिर थर्राई. इस बार 6.29 बजे भूकंप आया. इस भूकंप की तीव्रता पहले आए भूकंप से थोड़ा ज्यादा थी. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार दूसरी बार आया भूकंप 3.6 मैग्नीट्यूड का था. इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर बताई गई है. बहरहाल राहत की बात ये है कि पौड़ी गढ़वाल में आए डेढ़ घंटे के अंतराल में एक के बाद एक दो भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.

BMW India जल्द ही अपने चेन्नई प्लांट में अपने दूसरे ब्रांड MINI की प्रीमियम हैचबैक MINI Countryman की लोकल असेंबली शुरू करने वाली /: लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW India जल्द ही अपने चेन्नई प्लांट में अपने दूसरे ब्रांड MINI की प्रीमियम हैचबैक MINI Countr

News Pratyaksh | Updated : Thu 09th Apr 2026, 12:13 pm
BMW India जल्द ही अपने चेन्नई प्लांट में अपने दूसरे ब्रांड MINI की प्रीमियम हैचबैक MINI Countryman की लोकल असेंबली शुरू करने वाली /: लग्जरी कार निर्माता कंपनी BMW India जल्द ही अपने चेन्नई प्लांट में अपने दूसरे ब्रांड MINI की प्रीमियम हैचबैक MINI Countryman की लोकल असेंबली शुरू करने वाली है. इसके साथ ही, जानकारी सामने आई है कि इसे इस साल की दूसरी छमाही में बाजार में लॉन्च किया जा सकता है.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तीसरी-जेनरेशन का मॉडल जुलाई 2024 में एक EV के तौर पर बाजार में उतारा जाएगा, और इसके एक साल से ज़्यादा समय बाद, अक्टूबर 2025 में एक सिंगल, हाई-परफ़ॉर्मेंस पेट्रोल वेरिएंट में पेश किया गया, जो 300hp Countryman JCW All4 हैं और ये दोनों ही CBU तौर पर इंपोर्ट किए जाते हैं.हालांकि, जानकारी यह सामने आ रही है कि भारत लोकल असेंबली सिर्फ़ पेट्रोल वर्जन की ही शुरू होगी, और उम्मीद है कि यह टू-व्हील-ड्राइव लेआउट के साथ एक लोअर-स्पेक ट्रिम में उतारा जाएगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि MINI Countryman की पिछली दोनों जेनरेशन भारत में ही असेंबल की गई थीं. पहली मई 2013 में और दूसरी मई 2018 में शुरू हुई थी.

हर सुपरस्टार अपने करियर में एक ऐसे मुकाम पर पहुंचता है, जहां कंपटीशन खत्म हो जाता है और सिर्फ एक ही कसौटी बचती है. उसकी अपनी विरासत. रणवीर सिंह के लिए वो पल अब आ चुका है. धुरंधर और धुरंधर 2 के साथ उन्होंने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर राज किया है, बल्कि उसे नए स

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:41 am
हर सुपरस्टार अपने करियर में एक ऐसे मुकाम पर पहुंचता है, जहां कंपटीशन खत्म हो जाता है और सिर्फ एक ही कसौटी बचती है. उसकी अपनी विरासत. रणवीर सिंह के लिए वो पल अब आ चुका है. धुरंधर और धुरंधर 2 के साथ उन्होंने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर राज किया है, बल्कि उसे नए सिरे से परिभाषित भी किया है. आज चर्चा किसी कंपीटीटर की नहीं, बल्कि एक ही नाम की है: रणवीर सिंह बनाम रणवीर सिंह.धुरंधर 2 के साथ रणवीर सिंह ने हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ा ओपनिंग फिल्म दी है. इसमें पुष्पा 2, जवान, एनिमल और पठान को पछाड़ा है. उन्होंने सिर्फ रिकॉर्ड नहीं तोड़े बल्कि नया बेंचमार्क सेट किया.पहले ही हफ्ते में धुरंधर 2 ₹1000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई, पुष्पा 2 के साथ सबसे तेज एंट्री के बराबर. यह साबित करता है कि उनकी फिल्में अब ग्लोबल इवेंट बन चुकी हैं.

सुबह से उमस भरी गर्मी और दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने के बाद शाम में अचानक मौसम ने रंग बदल लिया। जोरदार आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। घंटेभर थम-थम कर हुई बारिश से गर्मी के तेवर धुल गये।तपिश होते ही मौसम सुहाना हो गया। पर राहत के साथ आंधी-बारिश आफत

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:32 am
सुबह से उमस भरी गर्मी और दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने के बाद शाम में अचानक मौसम ने रंग बदल लिया। जोरदार आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। घंटेभर थम-थम कर हुई बारिश से गर्मी के तेवर धुल गये।तपिश होते ही मौसम सुहाना हो गया। पर राहत के साथ आंधी-बारिश आफत भी ले आई। तेज आंधी से लुबी सर्कुलर रोड पर डीडीसी आवास के पास भारी भरकम पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से जहां मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो गया वहीं नीचे खड़ी कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह से उमस भरी गर्मी और दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने के बाद शाम में अचानक मौसम ने रंग बदल लिया। जोरदार आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। घंटेभर थम-थम कर हुई बारिश से गर्मी के तेवर धुल गये।तपिश होते ही मौसम सुहाना हो गया। पर राहत के साथ आंधी-बारिश आफत भी ले आई। तेज आंधी से लुबी सर्कुलर रोड पर डीडीसी आवास के पास भारी भरकम पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से जहां मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो गया वहीं नीचे खड़ी कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।आंधी-बारिश की गतिविधि बढ़ने से तापमान में भी बदलाव आएगा। रविवार से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई गई है। 37-38 डिग्री पर पहुंचे अधिकतम तापमान के 33 डिग्री पर आने के आसार हैं। इससे दोपहर में तेज धूप या प्रचंड गर्मी जैसी स्थिति से राहत मिल सकती है।