News Pratyaksh


सुबह से उमस भरी गर्मी और दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने के बाद शाम में अचानक मौसम ने रंग बदल लिया। जोरदार आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। घंटेभर थम-थम कर हुई बारिश से गर्मी के तेवर धुल गये।तपिश होते ही मौसम सुहाना हो गया। पर राहत के साथ आंधी-बारिश आफत

News Pratyaksh | Updated : Sat 04th Apr 2026, 10:32 am

सुबह से उमस भरी गर्मी और दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने के बाद शाम में अचानक मौसम ने रंग बदल लिया। जोरदार आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। घंटेभर थम-थम कर हुई बारिश से गर्मी के तेवर धुल गये।तपिश होते ही मौसम सुहाना हो गया। पर राहत के साथ आंधी-बारिश आफत भी ले आई। तेज आंधी से लुबी सर्कुलर रोड पर डीडीसी आवास के पास भारी भरकम पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से जहां मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो गया वहीं नीचे खड़ी कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह से उमस भरी गर्मी और दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़े झेलने के बाद शाम में अचानक मौसम ने रंग बदल लिया। जोरदार आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। घंटेभर थम-थम कर हुई बारिश से गर्मी के तेवर धुल गये।तपिश होते ही मौसम सुहाना हो गया। पर राहत के साथ आंधी-बारिश आफत भी ले आई। तेज आंधी से लुबी सर्कुलर रोड पर डीडीसी आवास के पास भारी भरकम पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से जहां मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो गया वहीं नीचे खड़ी कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।आंधी-बारिश की गतिविधि बढ़ने से तापमान में भी बदलाव आएगा। रविवार से अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई गई है। 37-38 डिग्री पर पहुंचे अधिकतम तापमान के 33 डिग्री पर आने के आसार हैं। इससे दोपहर में तेज धूप या प्रचंड गर्मी जैसी स्थिति से राहत मिल सकती है।