News Pratyaksh


: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, CID की टीम ने उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार क

News Pratyaksh | Updated : Mon 10th Aug 2026, 12:34 pm
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, CID की टीम ने उन्हें उनके आवास से गिरफ्तार किया।
कई दौर की पूछताछ के बाद गिरफ्तारी
एल खियांग्ते अपने इस्तीफे के बाद से ही CID की जांच के दायरे में थे। जांच एजेंसी ने उनसे 28 जुलाई से लगातार परीक्षा में कथित गड़बड़ियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की थी।
पूछताछ के दौरान CID ने परीक्षा के संचालन, प्रश्नपत्र और परीक्षा प्रक्रिया, आउटसोर्स एजेंसी के चयन तथा आयोग स्तर पर लिए गए फैसलों से जुड़े सवाल किए। जांच के दौरान सामने आई जानकारियों और जुटाए गए तथ्यों के आधार पर अब CID ने पूर्व अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है।
मामले में CID की जांच आगे भी जारी है। एजेंसी कथित परीक्षा अनियमितताओं से जुड़े अन्य पहलुओं और इसमें शामिल संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।