Business


EPFO ने आसान किया PF क्लेम! सदस्य की मृत्यु के बाद परिवार ऐसे निकाले PF, पेंशन और ₹7 लाख तक का बीमा

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jul 2026, 11:59 am
EPFO ने आसान किया PF क्लेम! सदस्य की मृत्यु के बाद परिवार ऐसे निकाले PF, पेंशन और ₹7 लाख तक का बीमा नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सदस्य की मृत्यु के बाद परिवार को मिलने वाले वित्तीय लाभों की प्रक्रिया को पहले से अधिक आसान और तेज बना दिया है। अब पात्र लाभार्थी एक ही Composite Claim Form के जरिए PF राशि, मासिक पेंशन और EDLI बीमा का दावा कर सकते हैं। परिवार को मिलते हैं ये 3 बड़े लाभ: PF Fund (Form 20): सदस्य के खाते में जमा पूरी PF राशि। Employee Pension (Form 10D): 10 वर्ष या उससे अधिक सेवा होने पर पति/पत्नी और बच्चों को मासिक पेंशन। EDLI Insurance (Form 5IF): नौकरी के दौरान मृत्यु होने पर ₹2.5 लाख से ₹7 लाख तक का बीमा लाभ। ऑनलाइन क्लेम कैसे करें? यदि सदस्य ने e-Nomination दर्ज किया है, तो लाभार्थी EPFO के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर "Death Claim Filing by Beneficiary" के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन के लिए UAN, आधार, OTP सत्यापन, मृत्यु प्रमाण पत्र, पैन कार्ड और बैंक विवरण जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अगर नॉमिनी नहीं है तो? ऐसी स्थिति में पति/पत्नी, बच्चे या कानूनी उत्तराधिकारी ऑफलाइन क्लेम कर सकते हैं। इसके लिए Composite Claim Form, नियोक्ता के हस्ताक्षर, Succession Certificate/Legal Heir Certificate सहित आवश्यक दस्तावेज क्षेत्रीय PF कार्यालय में जमा करने होंगे। दस्तावेज सत्यापन के बाद आमतौर पर 20 से 30 दिनों के भीतर राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दी जाती है। अगर आपके परिवार में किसी का EPF खाता है, तो e-Nomination जरूर अपडेट रखें। यह कठिन समय में क्लेम प्रक्रिया को काफी आसान बना देता है।

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लुढ़का: सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे फिसला

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jul 2026, 09:36 am
शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लुढ़का: सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे फिसला मुंबई: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत, बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के दबाव के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स 400 अंकों से अधिक टूट गया, जबकि एनएसई निफ्टी 24,100 के नीचे फिसल गया। बुधवार सुबह कारोबार की शुरुआत में बीएसई सेंसेक्स 403.54 अंक की गिरावट के साथ 77,066.06 पर कारोबार करता दिखा। वहीं एनएसई निफ्टी 114.75 अंक टूटकर 24,070.05 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले मंगलवार को भी सेंसेक्स 238 अंक और निफ्टी 50 अंक गिरकर बंद हुआ था। आज शुरुआती कारोबार में इंटरग्लोब एविएशन (इंडिगो), एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), सन फार्मा, अडानी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली देखने को मिली। इन शेयरों ने दिखाई मजबूती बाजार की कमजोरी के बावजूद टाइटन, इटरनल, मारुति सुजुकी और एशियन पेंट्स के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। गिरावट की प्रमुख वजहें विशेषज्ञों के अनुसार बाजार पर दबाव की दो मुख्य वजहें रहीं— कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड 1.15% बढ़कर 92.06 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए तेल की कीमतों में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ता है। बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली: बैंकिंग शेयरों में भारी मुनाफावसूली और बिकवाली ने पूरे बाजार की धारणा को कमजोर कर दिया। वैश्विक बाजारों का मिला-जुला रुख एशियाई बाजारों में मिश्रित कारोबार देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का KOSPI मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था। जापान और चीन के बाजारों में भी तेजी रही, जबकि हॉन्गकॉन्ग के शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, एक सकारात्मक संकेत यह रहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में 1,650.16 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी की। इसके बावजूद कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और बैंकिंग शेयरों पर दबाव के कारण बाजार गिरावट से उबर नहीं सका।#StockMarket #Sensex #Nifty #ShareMarket #BSE #NSE #IndianStockMarket #MarketUpdate #BankingStocks #CrudeOil #FIIs #BusinessNews #Finance #BreakingNews #LatestNews #PratyakshNews #newspratyaksh

सरकार द्वारा EPFO ब्याज दरों की घोषणा के बाद, अंशधारक अब अपने खातों में राशि ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे

News Pratyaksh | Updated : Thu 25th Jun 2026, 12:30 pm
सरकार द्वारा EPFO ब्याज दरों की घोषणा के बाद, अंशधारक अब अपने खातों में राशि ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे : नौकरी करने वाले हर व्यक्ति के लिए प्रोविडेंट फंड (EPF) भविष्य की सुरक्षा का सबसे बड़ा सहारा है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने साल 2025-26 के लिए ब्याज दर 8.25% तय की है. अपने बुढ़ापे की इस पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर अपना बैलेंस चेक करना बहुत जरूरी है. अब आप घर बैठे बहुत ही आसान तरीकों से जान सकते हैं कि आपके खाते में ब्याज का पैसा आया या नहीं और कंपनी समय पर पैसे जमा कर रही है या नहीं. ईपीएफओ पासबुक पोर्टल से ऑनलाइन चेक करें अपने खाते का पूरा ब्योरा देखने के लिए ईपीएफओ का पासबुक पोर्टल सबसे आसान तरीका है. नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें: सबसे पहले EPFO Passbook Portal वेबसाइट पर जाएं. अपना 12 अंकों का UAN नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें. आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें. लॉग इन होने के बाद अपनी Member ID को चुनें. इसके बाद आपकी पूरी पासबुक स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.

RIL AGM 2026 में अनंत अंबानी ने जामनगर और कच्छ प्रोजेक्ट्स के जरिए ग्रीन एनर्जी को एक्जीक्यूशन फेज में पहुंचाने की जानकारी दी:

News Pratyaksh | Updated : Sat 20th Jun 2026, 12:28 pm
RIL AGM 2026 में अनंत अंबानी ने जामनगर और कच्छ प्रोजेक्ट्स के जरिए ग्रीन एनर्जी को एक्जीक्यूशन फेज में पहुंचाने की जानकारी दी: 19 जनवरी 2026 यानी आज ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी 49वीं सालाना आम बैठक यानी RIL AGM 2026 का आयोजन किया था, जिसमें हर साल की तरह कंपनी ने अपना परफॉर्मेंस रिव्यू दिया, कुछ नए अनाउंसमेंट्स किए और फ्यूचर प्लान्स को भी शेयर किया. इस मौके पर कंपनी ने अपने ग्रीन एनर्जी बिजनेस को अगले बड़े ग्रोथ इंजन के तौर पर पेश किया है.कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने शेयरहोल्डर्स को बताया कि न्यू एनर्जी अब सिर्फ स्ट्रैटेजी बनाने के दौर में ही नहीं रही, बल्कि वहां से निकलकर तेज एक्जीक्यूशन के फेज में पहुंच चुकी है, जिसमें जल्द ही रेवेन्यू आना शुरू हो जाएगा.धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स गुजरात के जामनगर में 5,000 एकड़ की जमीन में फैला हुआ है. कंपनी ने बताया कि यह अब दुनिया के सबसे इंटीग्रेटेड क्लीन एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में शामिल हो चुका है. अनंत अंबानी के मुताबिक यहां करीब 1 गीगावॉट HJT सोलर मॉड्यूल्स का प्रोडक्शन हो चुका है और इस एडवांस्ड सेल टेक्नोलॉजी के लिए भारत में पहली बार ALMM लिस्टिंग हासिल की गई है. इसके अलावा बैटरी गीगा फैक्ट्री और इलेक्ट्रोलाइजर प्लांट को लेकर भी कंपनी का स्केल-अप प्लान जारी है, जिससे यह इंटीग्रेटेड सोलर और बैटरी प्लेटफॉर्म दुनिया के सबसे किफायती राउंड-द-क्लॉक (RTC) ग्रीन पावर सोर्स में से एक बन सकता है.

स्पेसएक्स के शेयर $135 से बढ़कर $166.90 तक पहुंचे

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Jun 2026, 12:15 pm
स्पेसएक्स के शेयर $135 से बढ़कर $166.90 तक पहुंचे : मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क ने एक नया इतिहास रच दिया है. उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी 'स्पेसएक्स' (SpaceX) अमेरिकी शेयर बाजार में लिस्ट हो गई है. बाजार में कदम रखते ही कंपनी के शेयरों में भारी उछाल आया, जिससे एलन मस्क दुनिया के पहले 'ट्रिलियनेयर' (लाख करोड़पति) बन गए हैं. मशहूर बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स के अनुसार, मस्क की कुल संपत्ति अब बढ़कर लगभग 1.1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 92 लाख करोड़ रुपये) हो गई है.स्पेसएक्स के एक शेयर की कीमत शुरुआती तौर पर 135 डॉलर तय की गई थी. लेकिन जैसे ही बाजार खुला, निवेशकों में शेयर खरीदने की होड़ मच गई. शेयर 11% की बढ़त के साथ 150 डॉलर पर खुले और देखते ही देखते 166.90 डॉलर तक पहुंच गए. दिन के अंत में यह शेयर करीब 23% की बढ़त के साथ बंद हुए. इस तेजी के कारण स्पेसएक्स कंपनी की कुल कीमत 2.1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 175 लाख करोड़ रुपये) के पार पहुंच गई है.दिलचस्प बात यह है कि स्पेसएक्स को पिछले कुछ समय में भारी नुकसान हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 की शुरुआत से लेकर मार्च 2026 तक कंपनी को 8.7 बिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ है. इसके बावजूद निवेशकों को मस्क के आइडिया पर पूरा भरोसा है. हालांकि, रेटिंग एजेंसी 'मॉर्निंगस्टार' के विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी की कीमत जरूरत से ज्यादा आंकी गई है. उनके अनुसार, अंतरिक्ष की तकनीक में जोखिम बहुत ज्यादा है, इसलिए स्पेसएक्स की सही कीमत 780 बिलियन डॉलर के आसपास होनी चाहिए.

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Honda NX500 E-Clutch को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक को 7.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के तौर पर बाजार में उतारा है.E-Clutch को समझने के लिए आसान शब्दों का इस्तेमा

News Pratyaksh | Updated : Wed 13th May 2026, 11:58 am
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने भारतीय बाजार में अपनी नई Honda NX500 E-Clutch को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक को 7.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के तौर पर बाजार में उतारा है.E-Clutch को समझने के लिए आसान शब्दों का इस्तेमाल करें, तो Honda का E-क्लच सिस्टम स्टार्ट, स्टॉप और गियर शिफ्ट के दौरान क्लच लीवर का इस्तेमाल कम करता है. इस सिस्टम से मोटरसाइकिल का रेगुलर मैनुअल गियरबॉक्स भी बना रहता है. यह सिस्टम शिफ्टिंग के दौरान क्लच एंगेजमेंट को मैनेज करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक एक्चुएटर का इस्तेमाल करता है.खास बात यह है कि पूरी तरह से ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के उलट, राइडर जब चाहें क्लच लीवर का इस्तेमाल नॉर्मल तरीके से कर सकते हैं. राइडर द्वारा जब मैनुअल इनपुट का पता चलता है, तो सिस्टम अपने आप डिसइंगेज हो जाता है, और बाद में खुद से फिर से जुड़ जाता है. Honda ने TFT डिस्प्ले के ज़रिए E-क्लच फ़ंक्शन को पूरी तरह से बंद करने का ऑप्शन भी दिया है. बता दें कि नए वेरिएंट में Honda की इलेक्ट्रॉनिक क्लच टेक्नोलॉजी को मिडिलवेट एडवेंचर टूरर में शामिल किया गया है और यह स्टैंडर्ड Honda NX500 से 1.11 लाख रुपये ज़्यादा महंगी है, जिसकी कीमत 6.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories