बिहार से यूपी जाने वाले सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक :
मौनी अमावस्या पर महाकुंभ व बनारस में शाही स्नान को लेकर बिहार से यूपी जाने वाले सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. जीटी रोड के रास्ते बिहार से जो भी भारी वाहन उतर प्रदेश में प्रवेश करने वाले हैं, उनके प्रवेश पर सोमवार की सुबह से यूपी प्रशासन द्वारा बिहार-यूपी की सीमा कर्मनाशा में ही रोक दिया गया. इसके साथ ही यूपी प्रशासन बिहार के जीटी रोड से जुडे जिले कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया सहित झारखंड के भी जिलों को यह सुचित कर दिया गया है कि जो भी भारी वाहन है उन्हें उसी जगह पर जीटी रोड के किनारे या खाली जगह पर लगवा दिया जाये. ताकि छोटे व सवारी वाहन बगैर जाम के कुंभ तक आसानी से पहुंच सकेमहाकुंभ में शाही स्नान को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौनी अमावस्या के दिन पहुंचने वाली है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो सकती है. इसी को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों को यूपी में प्रवेश पर रोक लगाते हुए वह जहां पर भी हैं, उन्हें वहीं पर जगह देखकर लगाने के लिए कहा गया है. इसके साथ ही जीटी रोड से जुड़ी अन्य सड़क जैसे एनएच 30 जो पटना से आरा होते मोहनिया में जीटी रोड में मिलती है, उसे सड़क पर भी भारी वाहनों को जगह देखकर लगाने के लिए कहा गया है. ताकि किसी भी परिस्थिति में जीटी रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो. इसके अलावा पटना से आरा होते सासाराम में जीटी रोड से मिलने वाले रोड, पटना से औरंगाबाद में जीटी रोड से मिलने वाले रोड पर भारी वाहनों को जहां है, वहीं पर जगह देख रोकने का निर्देश दिया गया है.डीआईजी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया यूपी में मौनी अमावस्या के दिन शाही स्नान को लेकर होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जीटी रोड से भारी वाहनों के यूपी में प्रवेश पर वहां के प्रशासन द्वारा रोक लगायी गयी है और इसकी सूचना हमें दी गयी है, ताकि भारी वाहनों को जहां जगह है वहीं पर लगवा जा सके. इसके बाद कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद गया को अपने यहां भारी वाहनों को जगह देखकर रोक लेने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ झारखंड को भी यह सूचना दे दी गयी है, ताकि जीटी रोड जाम न लगे.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm