ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति 1959 से लगातार पूजा का आयोजन करते आ रही है । इस वर्ष समिति अपना 67वाँ वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाने जा रही है।इस वर्ष समिति द्वारा बालकृष्ण स्कूल,अपर बाजार के मैदान में "हस्तशिल्प कला" की थीम पर बहुत ही आकर्षक पंडाल का निर्माण करने जा रही है। लगभग 100 फीट लंबा, 60 फीट चौड़ा एवं 50 फीट ऊँचा यह पंडाल हस्तशिल्प और आधुनिक कला का सुंदर संगम प्रस्तुत करेगा। पंडाल पूर्णतः रूप से पर्यावरण अनुकूल रहेगी । पंडाल के निर्माण एवं सजावट में हुगला पत्ता,बाँस की खपच्चियाँ,जूट, प्राकृतिक रेशे,लोहे,थर्मोकोल,फाइबर,शीशे एवं अन्य प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है । हुगला पत्तों की बारीक कारीगरी को पंडाल में विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। पंडाल निर्माण में बंगाल के कारीगर पिछले एक महीने से तैयारी में जुटे हैं । इस वर्ष माँ दुर्गा की प्रतिमा काफ़ी आकर्षक रहेगी जो 20 फीट चौड़ी एवं 15 फीट ऊँची होगी । माँ दुर्गा सहित सभी देवी-देवता कमल के आसन पर विराजमान होंगे। प्रतिमा का निर्माण झारखंड के सुप्रसिद्ध मूर्तिकार अजय पाल द्वारा किया जा रहा है। शहीद चौक से जैन मंदिर चौक तक इस वर्ष भी आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी । पंडाल परिसर में बच्चों के लिए झूला एवं खाने पीने की व्यवस्था भी रहेगी । समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने बताया की पूजा पंडाल का उद्घाटन चतुर्थी के दिन किया जाएगा।
इस वर्ष पूजा में अनुमानित बजट लगभग 30 लाख रुपए है । पंडाल निर्माण पर 20 लाख, प्रतिमा पर 2.50 लाख,लाइट एंड साउंड पर 3 लाख,पूजन सामग्री एवं भोग वितरण पर पर 2 लाख तथा अन्य खर्च 2.50 लाख रुपये हैं ।
2026 पूजा कमिटी इस प्रकार हैं :-
मुख्य संरक्षक :- श्री सी.पी सिंह (माननीय विधायक, राँची)
संरक्षक :- प्रमोद लोहिया, श्याम नारायण दयाल, शिव कु. गुप्ता, दिव्या सिंह, अध्यक्ष :- चंद्रभान खत्री,
कार्यकारी अध्यक्ष :- अंकित गुप्ता, संयोजक :- दीपक कु.पंकज, अजय बथवाल, हेमंत पोद्दार, अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष :- अमित व्यास, रवींद्र सैनी, कोषाध्यक्ष :- अविनाश कुमार, महासचिव :- राजकुमार गुप्ता,
सचिव :- प्रखर लोहिया, मंत्री :- मनोज बक्सरिया, गौतम वर्मा, पूजा प्रभारी :- आशीष घोष, वेद प्रकाश सिंह,
कार्यकारिणी सदस्य :- रंजीत जयसवाल, भरत बथवाल, अमर मोदी, लक्ष्मण गुप्ता, सौरभ बथवाल, नवनीत गुप्ता,
विक्रांत कुमार, आशीष कुमार, संदीप व्यास, प्रतीक गुप्ता, विकास पंकज, विक्रांत पाण्डेय, आदर्श आर्या, धीरज कुमार चौधरी, आदि ।