Wed, 12th Aug 2026स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस के 29 जवान होंगे सम्मानित, 5 को वीरता पदक; कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पदक   Wed, 12th Aug 2026Cristiano Ronaldo Wedding: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना रोड्रिगेज से की शादी, निजी समारोह में लिए सात फेरे   Wed, 12th Aug 2026ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स बने पुर्तगाल के कप्तान, अब खेलेंगे T20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर   Wed, 12th Aug 2026रोहतास में प्रेमिका की हत्या के दोषी सोनू को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹30 हजार जुर्माना   Mon, 10th Aug 2026बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की विशेष जांच में कई बड़े होटलों में कथित तौर पर सड़ा हुआ मीट, फंगस लगा खाना, एक्सपायरी दूध

News Pratyaksh


वैज्ञानिकों ने बनाया ब्रह्मांड का सबसे बड़ा नक्शा, 4 अरब खगोलीय पिंडों का डेटा; 5.6 ट्रिलियन पिक्सल में दिखी Universe की तस्वीर

News Pratyaksh | Updated : Wed 12th Aug 2026, 12:20 pm
वैज्ञानिकों ने बनाया ब्रह्मांड का सबसे बड़ा नक्शा, 4 अरब खगोलीय पिंडों का डेटा; 5.6 ट्रिलियन पिक्सल में दिखी Universe की तस्वीर
हैदराबाद: ब्रह्मांड को समझने की दिशा में वैज्ञानिकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। DESI (Dark Energy Spectroscopic Instrument) Legacy Imaging Surveys की टीम ने अब तक का सबसे बड़ा 2D ब्रह्मांडीय नक्शा जारी किया है। यह नक्शा आसमान के करीब तीन-चौथाई हिस्से को कवर करता है और इसमें लगभग 4 अरब खगोलीय पिंडों की जानकारी शामिल है।
13 साल की मेहनत से तैयार हुआ मैप
ब्रह्मांड का यह विशाल नक्शा एक दिन में तैयार नहीं हुआ। वैज्ञानिकों ने इसे तैयार करने के लिए करीब 13 वर्षों तक काम किया। इसके लिए 2.63 लाख से ज्यादा टेलीस्कोप तस्वीरों को मिलाया गया, जिससे कुल 5.6 ट्रिलियन पिक्सल का विशाल डेटा तैयार हुआ।
इन तस्वीरों को सामान्य दृश्य प्रकाश के साथ-साथ नजदीकी इन्फ्रारेड तरंगों में भी कैप्चर किया गया है। इस वजह से वैज्ञानिकों को बेहद दूर स्थित खगोलीय पिंडों को पहचानने और उनका अध्ययन करने में मदद मिलती है।
डार्क एनर्जी को समझने में मिलेगी मदद
इस मैप का मकसद सिर्फ ब्रह्मांड की तस्वीर तैयार करना नहीं है। इसके जरिए वैज्ञानिक यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि अरबों वर्षों में ब्रह्मांड किस तरह फैलता गया।
इस शोध में डार्क एनर्जी भी बेहद महत्वपूर्ण है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ब्रह्मांड के लगातार तेज गति से फैलने के पीछे डार्क एनर्जी की भूमिका हो सकती है। नए डेटा से इसके स्वरूप और प्रभाव को समझने में मदद मिल सकती है।
4.7 करोड़ से ज्यादा गैलेक्सी और क्वासर का 3D मैप
DESI परियोजना का एक और महत्वपूर्ण परिणाम सामने आया है। अप्रैल 2026 तक DESI ने 4.7 करोड़ से अधिक गैलेक्सी और क्वासर का मैप तैयार कर लिया था। इसे अब तक के सबसे बड़े और विस्तृत 3D ब्रह्मांडीय नक्शों में शामिल किया जा रहा है।
यह विशाल डेटा वैज्ञानिकों को ब्रह्मांड की संरचना, उसके विकास और विस्तार की गति को समझने के लिए नई जानकारी उपलब्ध कराएगा।
Categories
Follow us
Most Popular