News Pratyaksh


UCC पर बिहार NDA में बढ़ी तकरार! JDU सांसद बोले- ‘बिहार में लागू नहीं होगा’, अमित शाह के बयान से गरमाई सियासत

News Pratyaksh | Updated : Tue 15th Sep 2026, 12:24 pm
UCC पर बिहार NDA में बढ़ी तकरार! JDU सांसद बोले- ‘बिहार में लागू नहीं होगा’, अमित शाह के बयान से गरमाई सियासत
पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 से पहले NDA शासित सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के बयान के बाद बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है।
नालंदा से JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र में JDU, BJP के साथ है, लेकिन राज्य से जुड़े मुद्दों पर पार्टी अपने स्तर पर फैसला लेती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार में UCC को लेकर JDU का रुख पार्टी के अंतिम फैसले के अनुसार होगा।
वहीं, बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने भी UCC पर सीधे जवाब देने के बजाय पार्टी के प्रवक्ताओं के बयान को ही पार्टी का रुख मानने की बात कही।
UCC को लेकर JDU और BJP के रुख में अंतर की चर्चा के बीच बिहार की राजनीति में एक बार फिर NDA के भीतर खींचतान और नए सियासी समीकरणों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।