News Pratyaksh


Cristiano Ronaldo Wedding: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना रोड्रिगेज से की शादी, निजी समारोह में लिए सात फेरे

News Pratyaksh | Updated : Wed 12th Aug 2026, 12:17 pm
Cristiano Ronaldo Wedding: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना रोड्रिगेज से की शादी, निजी समारोह में लिए सात फेरे
स्पोर्ट्स डेस्क: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी लंबे समय की पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिगेज ने शादी कर ली है। दोनों ने 11 अगस्त को सोशल मीडिया पर शादी की जानकारी साझा की। उन्होंने शादी की अंगूठियां पहने अपने हाथों की तस्वीर पोस्ट कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की।
पुर्तगाल में हुआ निजी समारोह
रिपोर्ट के मुताबिक, 41 वर्षीय रोनाल्डो और जॉर्जीना ने पुर्तगाल के कैस्केस रिसॉर्ट में एक निजी समारोह में शादी की। इस खास मौके पर परिवार के करीबी लोग और रोनाल्डो के पांचों बच्चे मौजूद रहे।
रोनाल्डो और जॉर्जीना 2016 से रिलेशनशिप में हैं। दोनों लंबे समय से साथ हैं और सार्वजनिक तौर पर भी कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ नजर आते रहे हैं।
मैड्रिड में हुई थी पहली मुलाकात
रोनाल्डो और जॉर्जीना की पहली मुलाकात 2016 में मैड्रिड में हुई थी। उस समय जॉर्जीना एक Gucci स्टोर में काम करती थीं, जहां रोनाल्डो की उनसे मुलाकात हुई। जॉर्जीना ने बाद में इस मुलाकात को ‘पहली नजर का प्यार’ बताया था।
उस वक्त रोनाल्डो रियल मैड्रिड के लिए खेल रहे थे। करीब एक दशक तक साथ रहने के बाद अब दोनों ने अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया है