Thu, 23rd Apr 2026बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य   Thu, 23rd Apr 2026पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे   Tue, 21st Apr 2026#newspratyaksh #bihar #Topper नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन पेपर 1 (बीई-बीटेक) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल के रिजल्ट कई मायनों में ऐतिहासिक और चौंकाने वाले रहे हैं. इस बार देशभर के 26 छात   Tue, 21st Apr 2026इस फिल्म के लिए एनटीआर के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया :N NTRNeel 2027 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है. मनोरंजन की दुनिया की दो बड़ी ताकतें 'मैन ऑफ द मासेज' जूनियर एनटीआर और 'KGF' व 'सालार' के डायरेक्टर प्रशांत नील जब एक साथ आ   Tue, 21st Apr 2026पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 नजदीक आने के साथ ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. चुनाव आयोग 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर निगरानी कड़ी कर दी है. पहले चरण में 16 जिलों में फैले 152 सीटों के लिए मतदान होना है. इनमें से स

Health


नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है,

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Sep 2025, 10:59 am
नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसमें दवा निर्माताओं और मार्केटिंग कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि जिन दवाओं पर हाल ही में GST दर में कटौती हुई है, उनके अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) में तुरंत बदलाव किया जाए. इस कदम का उद्देश्य है कि टैक्स में कटौती का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचे और उन्हें दवाओं पर कम खर्च करना पड़े.NPPA के अनुसार, जब सरकार किसी दवा पर GST या अन्य टैक्स घटाती है, तो उस दवा की MRP को उसी अनुपात में घटाना अनिवार्य होगा. इससे दवाओं की कीमतों में वास्तविक कमी आएगी और उपभोक्ता तुरंत इसका लाभ उठा सकेंगे. इस आदेश के तहत, कंपनियों को केवल संशोधित प्राइस लिस्ट जारी करके रिटेलर्स और राज्य नियंत्रकों तक पहुंचाना होगा. NPPA ने स्पष्ट किया है कि पहले से तैयार और स्टॉक में रखी गई दवाओं का रीलेबलिंग, रीस्टिकरिंग या रीकॉल अनिवार्य नहीं है. यह कदम स्वैच्छिक आधार पर किया जा सकता है, बशर्ते कंपनियां आदेश में तय शर्तों का पालन करें.विशेष रूप से, हाल ही में GST दरों में बदलाव के कारण दवाओं की कीमतों में कमी आने की उम्मीद है. उदाहरण के तौर पर, कुछ दवाओं पर GST दर 12% से घटाकर 5% कर दी गई है, जबकि कुछ जीवनरक्षक दवाओं पर 5% से शून्य प्रतिशत GST लागू किया गया है. इस कटौती से मरीजों और आम उपभोक्ताओं को सीधे आर्थिक राहत मिलेगी, क्योंकि उन्हें अब दवाओं पर पहले की तुलना में कम खर्च करना होगा.NPPA ने यह भी स्पष्ट किया है कि कंपनियों को महंगी रि-लेबलिंग या स्टिकरिंग की आवश्यकता नहीं होगी. बस संशोधित प्राइस लिस्ट जारी करना पर्याप्त होगा, जिससे कानूनी अनुपालन भी सुनिश्चित होगा और कंपनियों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव नहीं पड़ेगा.विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम फार्मास्यूटिकल सेक्टर में पारदर्शिता बढ़ाने और दवाओं को आम जनता के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है. इससे उपभोक्ताओं के लिए जीवन रक्षक दवाओं की पहुंच आसान होगी और वे आर्थिक रूप से भी लाभान्वित होंगे. स आदेश के बाद, बाजार में दवाओं की कीमतों में वास्तविक गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे मरीजों के लिए इलाज सस्ता और किफायती होगा. NPPA का यह निर्णय उपभोक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है और यह दवाओं की उपलब्धता तथा कीमतों में संतुलन बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.कुल मिलाकर, NPPA का यह आदेश उपभोक्ताओं को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने, टैक्स में कटौती का सीधा लाभ देने और फार्मास्यूटिकल उद्योग में पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है.

ब्रेन मलेरिया से 5 पहाड़िया बच्चों की मौत

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Mar 2025, 06:18 am
: मंडरो प्रखंड के नगर भीठा गांव में एक सप्ताह पूर्व ब्रेन मलेरिया से बीमार अब तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है व दर्जन भर बच्चे और युवा इस बीमारी से पीड़ित हैं. रविवार को नगर भीठा ग्राम प्रधान ने घटियारी गांव के झामुमो कार्यकर्ता को इसकी जानकारी दी. वहीं जानकारी मिलते ही उपायुक्त ने स्वास्थ्य टीम को नगर भीठा गांव भेजा. जहां बीमार बच्चों का टीम ने रक्त संकलन किया एवं प्राथमिक उपचार करना प्रारंभ किया. सीएचओ ने बताया कि रक्त संकलन करके उसे जांच के लिए दुमका भेजा जाएगा. फिल्हाल अभी दवा दी जा रही है.जीता पहाड़िया (आयु दो वर्ष), पिता चांदु पहाड़िया, 12 मार्च को मौत,विकास पहाड़िया (आयु पांच वर्ष), पिता असना पहाड़िया, 19 मार्च को मौत,बेफरे पहाड़िया (जिसकी आयु चार वर्ष), पिता गुल्ली पहाड़िया, 20 मार्च कोमौत,एतवारी पहाड़िया (आयु दो वर्ष), पिता बिजु पहाड़िया, मौत 22 मार्च,सजनी पहाड़िन (आयु तीन वर्ष), पिता सोमरा पहाड़िया, मौत रविवार 23 मार्च सुबह होने के बाद ही गांव के लोग हरकत में आए एवं घटियारी गांव के लोगों को जानकारी दी.इसमें सर दर्द, शरीर गर्म होना, उल्टी होना, पतला पीला पैखाना होना एवं बेहोश होने पर मौत हो जाती है. स्वास्थ्य टीम ने 32 महिला, पुरुष एवं बच्चे की रक्त संकलन कर दुमका भेजने की बात कही है. वहीं स्वास्थ्य टीम में सीएच ओ रवि कुमार जाटव, नितिन चतुर्वेदी, एमपीडब्ल्यू डोमन मंडल, दिनेश कुमार, बीपीएम अमन भारती, शांति लता हेंब्रम सहित स्वास्थ्य टीम कैंप कर रही है.सिविल सर्जन प्रवीण स्थालिया ने बताया कि अभी तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है. ये मौतें ब्रेन मलेरिया से होने की जानकारी मिल रही है. स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कैंप कर रही है. सोमवार को सभी अधिकारी उस गांव में पहुंचकर बीमारी का जायजा लेंगे. अगल-बगल गांव को भी देखा जाएगा. सिविल सर्जन ने बताया कि लोगों का इलाज युद्धस्तर पर चल रहा है.

बेंगलुरु में सिलेंडर ब्लास्ट में धनबाद के युवक की मौतः घर लाया गया शव

News Pratyaksh | Updated : Tue 28th Jan 2025, 11:09 am
बेंगलुरु में सिलेंडर ब्लास्ट में धनबाद के युवक की मौतः घर लाया गया शव :बेंगलुरु में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मारे गए 27 वर्षीय मेराजुद्दीन अंसारी का शव सोमवार को धनबाद के तोपचांची प्रखंड के खरियो गांव के भेलवाटांड़ पहुंचा. शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया. पुत्र के शव को देखकर पिता सिराजुद्दीन अंसारी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शव पहुंचने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने मृतक के परिजनों को ढाढ़स बंधाया. टुंडी विधायक मथुरा महतो भी जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर सांत्वना दी.स्थानीय लोगों ने बताया कि 15 दिन पहले ही मेराजुद्दीन अंसारी बेंगलुरु काम के सिलसिले में गया था.वह बेंगलुरु के डिजिटेक कम्युनिटेक कंपनी में कार्य कर रहा था. 20 जनवरी को वह अपने कमरे में साथियों के साथ मिलकर खाना बनाने बना रहा था. इस दौरान एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया.हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए थे. जिसमें मेराजुद्दीन समेत बोकारो के सिजुआ के रहनेवाले 22 वर्षीय असलम अंसारी की मौत हो गई. असलम की मौत घटना के दिन ही हो गई थी. जबकि मेराजुद्दीन की मौत इलाज के दौरान हुई है. बोकारो के सिजुआ का अल्ताफ राजा, गुलाम मुस्तफा और इस्माइल अंसारी के साथ एक अन्य का इलाज बेंगलुरु के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

इंजीनियरिंग के छात्र अमन वर्मा की रांची सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

News Pratyaksh | Updated : Mon 20th Jan 2025, 11:28 am
इंजीनियरिंग के छात्र अमन वर्मा की रांची सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।आज सोमवार को इसके बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।20 वर्षीय इंजीनिरिंग के छात्र अमर वर्मा को प्लेटलेट्स की कमी के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। बेटे की मौत की खबर सुनकर मां की भी तबीयत बिगड़ गई है। अस्पताल में हंगामे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाये है।जिसमे मरीज की उपेक्षा ,भ्रष्ट्राचार और तैनात चिकित्सक की उदासीनता का है।अस्पताल मे त डॉक्टर की तैनाती त भरमार की गई है साथ ही साथ नर्स और सहायक की भरमार है ।परन्तु उनकी ड्युटी से अधिक दिखावा अधिक होता है।अस्पताल मे डॉक्टर की मनमानी चरम पर होती है।उनकी इच्छा होने पर ही वो मरीज को हाथ लगाते है।मरीज गंभीर से गंभीर क्यु न हो वो चिकित्सा की खानापूर्ति ही कर छोड़कर चले जाते है।यदि अभिभावक ने प्रार्थना की त वो मरीज को ले जाने की सलाह देकर छोड़ देते है।मालूम हो की कोरोना काल मे सबसे अधिक मौत सदर अस्पताल मे ही रिपोर्ट की गई थी।

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है

News Pratyaksh | Updated : Tue 14th Jan 2025, 11:57 am
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है, जिसे राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंजूरी दे दी है। 24 फरवरी से शुरू होकर 27 मार्च तक बजट सत्र चलेगा। बजट सत्र के पहले दिन नए सदस्यों के शपथ ग्रहण के अलावा राज्यपाल का अभिभाषण और शोक प्रकाश का कार्यक्रम है। बजट सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। देश की दिवंगत विभूतियों को इस दिन याद कर श्रद्धांजलि देने के साथ सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। बजट सत्र में कुल 20 कार्य दिवस निर्धारित हैं।3 मार्च को पेश होगा बजटराज्यपाल के अभिभाषण पर दूसरे दिन 25 फरवरी और तीसरे दिन 27 फरवरी को वाद-विवाद के साथ सरकार का उत्तर होगा। 26 फरवरी को अवकाश रहेगा। 28 फरवरी को सरकार चालू वित्त वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। तीन मार्च को प्रश्नकाल के बाद वित्त वर्ष 2025-26 का बजट हेमंत सरकार पेश करेगी। सत्र के अंतिम दिन 27 मार्च को प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और गैर सरकारी संकल्प लाए जाएंगे। ये रहा बजट सत्र का पूरा शेड्यूल24 फरवरी : नए सदस्यों की शपथ, राज्यपाल का अभिभाषण, शोक प्रकाश 25 फरवरी: प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद 26 फरवरी : अवकाश 27 फरवरी : प्रश्नकाल, वित्तीय वर्ष 2024-25 का तीसरा अनुपूरक बजट, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, सरकार का उत्तर 28 फरवरी : प्रश्नकाल, अनुपूरक पर चर्चा 01 से 02 मार्च : अवकाश 03 मार्च : वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 04 से 07 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 08 से 09 मार्च: अवकाश 10 से 11 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 12 से 16 मार्च तक : अवकाश 17 से 21 मार्च: प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद 22-23 मार्च: अवकाश 24 मार्चः प्रश्नकाल, बजट पर वाद-विवाद, विनियोग विधेयक 25 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक 26 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक व अन्य राजकीय कार्य 27 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक, गैर सरकारी संकल्प
Follow us
Categories
Latest News
कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है.
बताया जाता है कि हर रात को सी

कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है. बताया जाता है कि हर रात को सी

Thu 23rd Apr 2026 12:38 pm
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स

Thu 23rd Apr 2026 12:38 pm
रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई

रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई

Thu 23rd Apr 2026 12:29 pm
बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य

बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य

Thu 23rd Apr 2026 12:26 pm
पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे

पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे

Thu 23rd Apr 2026 12:25 pm
Popular Categories