सनकी पिता ने मासूम बेटी का गला घोंट कर की हत्या
मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में एक सनकी पिता ने अपनी दस महीने कि मासूम बेटी शिवानी कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पिता बेटी के शव को मकई के खेत में रखकर वहीं चैन से सो गया। देर रात तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान मुजफ्फरपुर सीतामढ़ी एनएच किनारे एक बाइक एजेंसी के बगल के खेत में मासूम बच्ची का शव मिला। उसके पास ही हत्यारा पिता सोया हुआ था। ग्रामीणों ने आरोपी पिता को पकड़कर जमकर पीटा। बच्ची के जीवित होने की आस में 112 को बुलाया गया और उसे एसकेएमसीएच भेजा गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत बच्ची के चाचा जगलाल सहनी ने अपनी भतीजी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पिता अरुण सहनी को गिरफ्तार कर लिया है।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm