बिहार में अब सताने लगी गर्मी, अगले तीन दिन में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना
बिहार में अब गर्मी सताने लगी है। अगले दो-तीन दिन में पारा और चढ़ने की संभावना है। वातावरण में आर्द्रता की मात्रा बढ़ने के कारण लोगों को अब उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। बताया गया है कि वातावरण में निचले स्तर पर नमी की मात्रा अधिक होने तथा तापमान में वृद्धि के संयुक्त प्रभाव से वास्तविक से अधिक तापमान महसूस होगा। औरंगाबाद, अरवल, गया, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर और जहानाबाद जैसे जिलों में तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। इन इलाकों में प्रचंड लू की स्थिति बनने के पूरे आसार हैं। इन इलाकों में दिन के साथ रात में भी राहत की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा पटना, वैशाली, दरभंगा, बेगूसराय, खगड़िया, बांका, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, नालंदा, नवादा और शेखपुरा में भी तेज गर्मी और उमस से हालात बिगड़ सकते हैं।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm