66 हजार पदों पर होगी बहाली, इन 7 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज :
बिहार सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. राज्य में 66,108 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 38,733 नियमित और 27,375 मानदेय आधारित नियुक्तियां शामिल हैं. साथ ही, नए मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों और ट्रॉमा सेंटरों की भी घोषणा की गई है.स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विधानसभा में 20,036 करोड़ रुपए के बजट के साथ बड़ी बहाली योजना की घोषणा की. बीपीएससी के जरिए 1,827 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होगी. बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा 3,623 स्पेशलिस्ट डॉक्टर, 667 मेडिकल अफसर और 808 डेंटिस्ट बहाल किए जाएंगे. 11925 पारा मेडिकल कर्मी और 19110 ANM-GNM-ट्यूटर की नियुक्ति होगी. 26325 आशा कार्यकर्ता और 1050 आशा फैसिलिटेटर को मानदेय पर नियुक्त किया जाएगा. (PMCH) में पहले चरण में 2,000 बेड का अस्पताल जल्द शुरू होगा. 1500 नए अस्पतालों का निर्माण किया जाएगा. बेगूसराय और नवादा में कैंसर अस्पताल स्थापित किए जाएंगे. पटना (बिक्रम), कैमूर (मोहनिया) और औरंगाबाद (करहरा) में ट्रॉमा सेंटर शुरू किए जाएंगे. राज्य के सरकारी अस्पतालों में 900 करोड़ की फ्री दवा दी गई, जिससे बिहार देश में पहले स्थान पर पहुंच गया है. जच्चा-बच्चा को सरकारी अस्पताल तक लाने के लिए स्पेशल एंबुलेंस सेवा शुरू होगी.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm