सलमान खान के घर पर हमले के बाद भाई से मिलने पहुंचे अरबाज-सोहेल
सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग ने सभी को हिलाकर रख दिया है. गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार की सुबह 5 बजे के करीब दो हमलावारों ने कई राउंड फायरिंग की. इस घटना के बाद पूरी इंडस्ट्री में अफरा-तफरी मच गई है. सुपरस्टार के फैंस भी काफी चिंतित हैं. इसी बीच अब सलमान खान के भाई अरबाज खान और भाभी शूरा खान सुपरस्टार से मिलने उनके घर पहुंचे हैं.अरबाज और शूरा को गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया. इसका एक वीडियो सामने आया है, जहां दोनों बिल्डिंग की पार्किंग में स्पॉट हुए और अपनी गाड़ी के अंदर बैठते हुए दिखे. इस दौरान कपल के चेहरे पर चिंता देखने को मिली. घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से फोन पर बात की. सीएम ने भाईजान को कड़ी सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया है. सलमान खान के घर के आस-पास की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है. फोरेंसिक टीम और मुंबई पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं मुंबई पुलिस ने बताया है कि जब गोलीबारी हुई तब सलमान खान घर पर ही मौजूद थे.वहीं हमले के बाद सलमान खान का रिएक्शन भी सामने आया है. सुपरस्टार अपने परिवार को लेकर काफी चिंता जताई है. जूम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खान परिवार के करीबी सूत्र ने बाताया कि उनके पिता ने गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने का फैसला लिया है. वो अब कोई बेहतर और सुरक्षित जगह पर शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रहे हैं.'
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm