Apple ने लॉन्च किए AirPods 5, ओपन-ईयर डिजाइन में 50% तक ज्यादा ANC; कीमत ₹14,900 से
हैदराबाद: Apple ने अपने नए हार्डवेयर लाइनअप के साथ AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं। कंपनी के मुताबिक ये उसके सबसे किफायती AirPods हैं जिनमें Active Noise Cancellation (ANC) दिया गया है। खास बात यह है कि AirPods 5 ओपन-ईयर डिजाइन के साथ आते हैं, फिर भी इनमें बेहतर नॉइस कैंसिलेशन का दावा किया गया है।
Apple का कहना है कि AirPods 5, AirPods 4 with Active Noise Cancellation के मुकाबले 50 प्रतिशत तक ज्यादा बाहरी शोर कम कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने नए मल्टीपोर्ट अकॉस्टिक आर्किटेक्चर और बेहतर कम्प्यूटेशनल ऑडियो का इस्तेमाल किया है।
इसमें Adaptive Audio, Transparency Mode और Conversation Awareness जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा AirPods 5 में H2 चिप, Personalized Spatial Audio, Siri AI और चुनिंदा भाषाओं में Live Translation का सपोर्ट दिया गया है।
भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में AirPods 5 की कीमत ₹14,900 से शुरू होती है। वहीं Wireless Charging Case वाले मॉडल की कीमत ₹17,900 है। Apple के मुताबिक दोनों मॉडल के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी।
ANC के साथ सामान्य AirPods 5 में एक बार चार्ज करने पर 4 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है, जबकि Wireless Charging Case वाले मॉडल में ANC के साथ 5 घंटे तक का बैकअप मिलता है।
ओपन-ईयर डिजाइन, फिर भी शोर पर जोरदार कंट्रोल... Apple के नए AirPods 5 में 50% तक ज्यादा ANC!