News Pratyaksh


सरकार द्वारा EPFO ब्याज दरों की घोषणा के बाद, अंशधारक अब अपने खातों में राशि ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे

News Pratyaksh | Updated : Thu 25th Jun 2026, 12:30 pm
सरकार द्वारा EPFO ब्याज दरों की घोषणा के बाद, अंशधारक अब अपने खातों में राशि ट्रांसफर होने का इंतजार कर रहे : नौकरी करने वाले हर व्यक्ति के लिए प्रोविडेंट फंड (EPF) भविष्य की सुरक्षा का सबसे बड़ा सहारा है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने साल 2025-26 के लिए ब्याज दर 8.25% तय की है. अपने बुढ़ापे की इस पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर अपना बैलेंस चेक करना बहुत जरूरी है. अब आप घर बैठे बहुत ही आसान तरीकों से जान सकते हैं कि आपके खाते में ब्याज का पैसा आया या नहीं और कंपनी समय पर पैसे जमा कर रही है या नहीं.
ईपीएफओ पासबुक पोर्टल से ऑनलाइन चेक करें
अपने खाते का पूरा ब्योरा देखने के लिए ईपीएफओ का पासबुक पोर्टल सबसे आसान तरीका है. नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
सबसे पहले EPFO Passbook Portal वेबसाइट पर जाएं.
अपना 12 अंकों का UAN नंबर, पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें.
आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें.
लॉग इन होने के बाद अपनी Member ID को चुनें.
इसके बाद आपकी पूरी पासबुक स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.