समस्तीपुर पहुंची नमो भारत रैपिड रेल, यात्री बोले- हमारे लिए बड़ी सौगात है ये ट्रेन
जयनगर और पटना के बीच शुरू हुई नमो भारत रैपिड रेल गुरुवार को समस्तीपुर पहुंची। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बिहार को मिली सौगात पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। साथ ही उन्होंने नमो भारत रैपिड रेल की व्यवस्थाओं को लेकर तारीफ भी की। यात्री शुभम कर्ण ने बातचीत में कहा कि मैं जयनगर से पटना के लिए सफर कर रहा हूं। प्रधानमंत्री ने बिहारवासियों को आज बड़ी सौगात दी है। जयनगर से पटना का सफर पांच घंटों के अंदर ही पूरा हो पाएगा। मैं ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों से अपील करूंगा कि सरकार ने एक अच्छी सौगात दी है, इसलिए ट्रेन में सफर कर रहे सभी लोग साफ-सफाई का ख्याल रखें। मुझे पता चला है कि इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है, जिससे हमारा सफर और भी सुहाना हो पाएगा।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm