नया आधार ऐप लॉन्च, अब नहीं देनी होगी फोटो कॉपी : केंद्र सरकार ने एक नया आधार ऐप मंगलवार को लॉन्च किया. इसके जरिये यूजर्स को अपनी आधार से जुड़ी जानकारियां वेरिफाई करने के लिए किसी फिजिकल कार्ड या फोटो कॉपी को रखने की जरूरत नहीं होगी.यह जनकारी केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी. इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी जारी किया है.इस वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह इस ऐप के जरिए फेस आईडी ऑथेंटिफिकेशन हो जाने के साथ ही सुरक्षित रूप से यूजर की सहमति के साथ ही डेटा भी शेयर किया जा सकेगा.यह 100 प्रतिशत डिजिटल और सुरक्षित है.हालांकि अभी यह ऐप बीटा टेस्टिंग चरण में है, जो आधार वेरिफिकेशन को और बढ़िया बनाने के लिए काम कर रहा है. इससे न केवल यूजर्स की सुरक्षा बढ़ेगी साथ ही आधार के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सकेगी.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm