बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 824 अंक लुढ़का, निफ्टी 22,829 पर :
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ. बीएसई पर सेंसेक्स 824 अंकों की गिरावट के साथ 75,366.17 पर क्लोज हुआ. वहीं, एनएसई पर निफ्टी 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ 22,829.15 पर बंद हुआ.
आज के कारोबार के दौरान निफ्टी पर आईसीआईसीआई बैंक, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, एसबीआई, एमएंडएम, एचयूएल के शेयर टॉप गेनर के लिस्ट में शामिल रहे. जबकि टेक महिंद्रा, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड कॉर्प, भारती एयरटेल के शेयर टॉप लूजर के लिस्ट में शामिल रहे.बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.आज लगातार चौथे हफ्ते भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जनवरी में 8.23 बिलियन डॉलर के भारतीय शेयर और बॉन्ड बेचे. अकेले इक्विटी में, FPI ने 7.44 बिलियन डॉलर निकाले, जो अक्टूबर 2024 के बाद से सबसे ज्यादा निकासी है, जब बेंचमार्क में लगभग 6 फीसदी की गिरावट आई थी, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा गिरावट थी.केंद्रीय बजट से पहले बुधवार को फेडरल रिजर्व के दर निर्णय पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिसमें दरों में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है. निवेशक फेड की टिप्पणी पर नजर रख रहे हैं. खासकर ट्रंप के कम उधार लागत के बात के बाद ताकि ब्याज दरों की भविष्य की दिशा का अनुमान लगाया जा सके.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm