चार से 15 मई तक होने वाले इस खेल के लोगो एवं शुभंकर का आज अनावरण हो गया। सीएम नीतीश कुमार ने संवाद कक्ष में इसका लोकापर्ण किया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे। वहीं, मशाल, गान और जर्सी का अनावरण शाम छह बजे ज्ञान भवन में होगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी होगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इधर, खेल विभाग की ओर से बताया गया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के तहत अलग-अलग शहरों में हॉकी, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, कबड्डी, टेबल टेनिस, खो-खो, फुटबॉल व तलवारबाजी जैसे खेलों का आयोजन किया जाना है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लोगो, मैस्कॉट का लोकार्पण सोमवार को हुआ। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में 11 बजे सीएम नीतीश कुमार ने लोकापर्ण किया। इस दौरान केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहे। वहीं, मशाल, गान और जर्सी का अनावरण शाम 6 बजे ज्ञान भवन में होगा। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी होगा।खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर राज्य के खेल परिसरों को मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने का कार्य किया जा रहा है। पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय इसकी मेजबानी करेंगे। इसके लिए भवन निर्माण विभाग द्वारा खेल मैदानों की बुनियादी ढांचों का विकास और एथलीटों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए स्थल की तैयारियां तेजी से की जा रही है। इनमें खेल परिसरों को अपग्रेड करना, वीआईपी गैलरी का नवीनीकरण, लाइटिंग, बाउंड्री बॉल निर्माण, हॉस्टल, शौचालय आदि जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही है। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स एक बड़ा आयोजन है और विभाग द्वारा खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास प्रमुखता से की जा रही है। खेल एवं खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं। राजगीर खेल परिसर, पाटलीपुत्र खेल परिसर समेत अन्य शहरों के खेल परिसरों को अपग्रेड करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और क्षेत्रीय एवं मुख्यालय स्तर से लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। साप्ताहिक समीक्षा बैठक की जा रही है। यह सुनिश्चित की जा रही है कि सभी सुविधाएं समय पर तैयार हो जाए और खिलाड़ियों को बेहतर माहौल मिल सके। अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय आयोजन के लिए खेल परिसर को मानक स्तर के अनुरूप विकसित करने के लिए भवन निर्माण विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो राज्य की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm