मोतिहारी में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला :
मोतिहारी में गुरुवार (24 अप्रैल) को एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बेलिसराय मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय गोलू के रूप में हुई है. घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत है. सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस और एसडीपीओ सदर 01 शिवम धाकड़ मौके पर पहुंचे. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, युवक गोलू गुरुवार की शाम को अगरवा मोहल्ले में जा रहा था तभी एक बाइक पर सवार चार युवकों ने उसे घेर लिया. चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में गोलू बुरी तरह घायल हो गया. वह जमीन पर गिर पड़ा. काफी देर वहीं पड़े रहने के बाद एक लड़की ने उसे बेहोशी और लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया. यहां देखने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना मिली तो वे भी अस्पताल पहुंचे. हत्या की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया.घटना को लेकर मृतक गोलू के ममेरे भाई संजू ने बताया कि कुछ दिन पूर्व अगरवा निवासी विशाल नामक युवक से विवाद हुआ था. बीते बुधवार की रात को दोनों के बीच मारपीट भी हुई. इस दौरान विशाल ने गोलू को धमकी भी दी थी कि अगर अगरवा मोहल्ले में आओगे तो तुम्हें देख लेंगे, तुम्हारी हत्या कर देंगे. घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने नगर थाना समेत एसडीपीओ सदर 01 शिवम धाकड़ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. जांच का निर्देश दिया गया है.

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm