पहलगाम आतंकी हमले के शिकार हुए लोगों को रांची में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बेगुनाह पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश आक्रोशित है. दल और मजहब से ऊपर उठकर लोग इस आतंकी घटना के लिए जिम्मेवार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कर रहे हैं.रांची महानगर युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों लिए श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. शहीद स्मारक से महात्मा गांधी मेन रोड तक कैंडल मार्च निकाला गया. मुख्य रूप से झारखंड के सह प्रभारी श्रीवेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, युवा कांग्रेस प्रभारी सौरभ अग्रवाल, रांची महानगर अध्यक्ष गौरव सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए.कैंडल मार्च कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे युवा कांग्रेस महानगर के महासचिव आयुष अग्रवाल और अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि यह घटना बिल्कुल निंदनीय है और इसकी जिम्मेदारी लेते हुए गृहमंत्री अमित शाह को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए.पहलगाम के आतंकी हमले को कायरतापूर्ण और अमानवीय करार देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि अब समय आ गया है कि इस घटना के पीछे जो भी शामिल हैं, उन्हें कठोर दंड दिया जाए. दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी मिलकर जम्मू कश्मीर से आतंक का खात्मा करें.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm