74 मैच, 65 दिन, आज से शुरु हो रहा क्रिकेट का महाकुंभ : भारत में क्रिकेट का त्योहार इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2025 का 18 वां सीजन आज यानी 22 मार्च से शुरू हो रहा है. क्रिकेट का ये महाकुंभ दो महीने से अधिक समय तक चलने वाले वाला है, इसका आखिरी यानी की फाइनल मैच 25 मई को खेला जाएगा. लेकिन मैच शुरू होने पहले हम आपको इस सीजन की पूरी जानकारी इस स्टोरी में देने वाले हैं.इस साल के समारोह में बॉलीवुड ग्लैमर और संगीत की चमक का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा. जिसमें श्रेया घोषाल और करण औजला अपनी जादुई सुर से आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाएंगे, फिर उसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस 'दिशा पटानी' अपना जलवा बिखेरेंगाी. ओपनिंग सेरेमनी मैच शुरू होने से एक घंटा पहले शाम 6 बजे से शुरू होगी.दो महीने तक चलने वाला यह टूर्नामेंट 22 मार्च को कोलकाता में शुरू होगा और 25 मई को उसी शहर में समाप्त होगा. दिन के मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे और रात के मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे.10 शहरों की फ्रैंचाइजी के स्टेडियम के अलावा तीन अतिरिक्त स्टोडियम पर भी आईपीएल के मैच खेले जाएंगे. दिल्ली कैपिटल्स अपने दो मैच विशाखापट्टनम में खेलेगी जबकि राजस्थान रॉयल्स भी दो मैचों के लिए गुवाहाटी को अपना घरेलू मैदान बनाएगी. दूसरी ओर, पंजाब किंग्स को धर्मशाला में तीन मैच खेलने हैं.बता दें कि मुंबई इंडियंस के पहले मैच में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, क्योंकि हार्दिक पांड्या पिछले साल स्लो ओवर रेट की वजह से प्रतिबंध झेल रहे हैं. जबकि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग होंगे, क्योंकि संजू सैमसन अभी भी चोट से उबर रहे हैं.चेन्नई सुपर किंग्स के एमएस धोनी, जो लगातार 18वां आईपीएल खेलेंगे, 42 साल की उम्र में इस सीजन में सबसे उम्रदराज हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी 13 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm