पलामू में लगेगा आदिवासी विकास महाकुंभ मेला :
जिले में 11 और 12 फरवरी को आदिवासी विकास महाकुंभ मेला का आयोजन किया जाएगा. झारखंड सरकार ने 2024 में आदिवासी विकास महाकुंभ मेला को राजकीय मेला घोषित किया है. यह मेला पलामू के सदर प्रखंड के दुबियाखाड़ में आयोजित किया जाता है.पलामू जिला प्रशासन ने मेले की तैयारी पूरी कर ली है, इस बार झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर समेत राज्य के अन्य मंत्रियों को भी अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है. आदिवासी विकास महाकुंभ मेले में करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा. साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी.पलामू के उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने बताया कि मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है. मेले में विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे और ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा.यह मेला 90 के दशक से आयोजित होता आ रहा है.. लंबे समय से इस मेले को राजकीय मेला घोषित करने की आवाज उठ रही थी. 2024 में हेमंत सोरेन सरकार ने मेले को राजकीय मेला घोषित कर दिया. यह मेला चेरो वंश के महान राजा मेदिनीराय की याद में हर साल आयोजित किया जाता है. आदिवासी विकास कुंभ मेला झारखंड के पहले विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह रामधारी की पहल पर शुरू किया गया था. अविभाजित बिहार में मेले के शुरुआती दौर में तत्कालीन सीएम लालू प्रसाद यादव भी शामिल हुए थे.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm