Health


झारखंड स्टेट आरोग्य समिति के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विद्यानंद शर्मा पंकज ने कहा, आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 78 हॉस्पिटल सूची से हटाए गए, 250 को शो-कॉज, 89 ने भरा जुर्माना!

News Pratyaksh | Updated : Thu 05th Oct 2023, 05:05 pm
झारखंड स्टेट आरोग्य समिति के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विद्यानंद शर्मा पंकज ने कहा, आयुष्मान भारत योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, 78 हॉस्पिटल सूची से हटाए गए, 250 को शो-कॉज, 89 ने भरा जुर्माना! झारखंड में आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में फर्जीवाड़ा करने वाले 400 से भी ज्यादा हॉस्पिटलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. 78 हॉस्पिटलों को गड़बड़ी करने के आरोप में डि-इम्पैनल्ड किया गया है. 89 हॉस्पिटलों से करीब एक करोड़ रुपए जुर्माना वसूला गया है, जबकि 250 से भी ज्यादा हॉस्पिटलों को शो-कॉज किया गया है. एक हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है.झारखंड स्टेट आरोग्य समिति के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विद्यानंद शर्मा पंकज ने कहा है कि गड़बड़ियों की जांच लगातार जारी है. जिन हॉस्पिटल्स को चिन्हित किया गया है, अगर उनके प्रबंधन की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं आया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. खास बात यह है कि दो महीने पहले लोकसभा में पेश सीएजी की रिपोर्ट में भी झारखंड के हॉस्पिटलों द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा किया गया था. रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि झारखंड के प्राइवेट हॉस्पिटलों ने 250 ऐसे लोगों के इलाज के नाम पर पैसा उठाया, जिनकी पहले ही मौत हो चुकी थी.राज्य के 47 हॉस्पिटल्स ने एक-एक दिन में अपनी कुल बेड क्षमता की तुलना से ज्यादा मरीजों के इलाज के नाम पर योजना का लाभ लिया. सावित्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट हॉस्पिटल की कुल बेड क्षमता 30 है. इसने एक दिन में योजना के तहत 103 मरीजों के इलाज का दावा किया. इसी तरह किडनी केयर सेंटर में मात्र 12 बेड हैं, लेकिन इसने 55 मरीजों के इलाज का दावा किया. रांची के इरबा स्थित क्यूरी अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर इंस्टीट्यूट ने 100 बेड की क्षमता रखते हुए 112 मरीजों का इलाज दिखाया. #newspratyaksh #Jharkhand #AyushmanBharat  

सीतामढ़ी में महिला मरीज की मौत पर परिजन का हंगामा, हॉस्पिटल छोड़कर गायब हुए चिकित्सक और कर्मी

News Pratyaksh | Updated : Tue 03rd Oct 2023, 06:51 pm
सीतामढ़ी में महिला मरीज की मौत पर परिजन का हंगामा, हॉस्पिटल छोड़कर गायब हुए चिकित्सक और कर्मी सीतामढ़ी शहर स्थित निजी नर्सिंग होम/क्लीनिक में मरीज की मौत पर परिजन का हंगामा और तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बराबर ऐसी घटनाएं देखने और सुनने को मिलती है। कुछ घटनाओं में खुद मरीज के परिजन की लापरवाही सामने आती है, तो कई घटनाओं में नर्सिंग होम के चिकित्सक एवं कर्मी की गलती उजागर होती है। सोमवार की देर रात एक बार फिर एक नर्सिंग होम में एक मरीज की मौत पर परिजन के हंगामें और तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिजन नर्सिंग होम में काफी तोड़फोड़ करने के साथ ही हंगामा कर चुके थे। यह घटना मेहसौल ओपी क्षेत्र अंतर्गत आईबी के ठीक सामने वाली गली स्थित एक निजी हॉस्पिटल की है। इलाज के दौरान महिला की मौत को लेकर परिजनों ने उक्त हॉस्पिटल में हंगामा खड़ा कर दिया। तोड़फोड़ भी की। लोगों के गुस्से को देख चिकित्सक और कर्मी बिना देर किए गायब हो गए। सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी इम्तियाज खां सशस्त्र बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत कराया। मृतिका की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के वनगांव निवासी स्व सुरेन्द्र कुंवर की 40 वर्षीय पत्नी शिला देवी के रूप में की गयी है। #newspratyaksh #Sitamarhi #BiharMedical  

स्कूल के खाने में मिली मरी हुई छिपकली, खाना खाकर 100 से अधिक बच्चे बीमार !

News Pratyaksh | Updated : Thu 28th Sep 2023, 04:25 pm
स्कूल के खाने में मिली मरी हुई छिपकली, खाना खाकर 100 से अधिक बच्चे बीमार! इस वक्त झारखंड के पाकुड़ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल झारखंड के पाकुड़ के एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों के लिए दिए गए खाने में मरी हुई छिपकली मिलने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह खाना खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आननफानन अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इसके बाद आनन-फानन 60 से अधिक बच्चों को पश्चिम बंगाल के के निजी अस्पताल ले जाया गया. वहीं 40 से अधिक बच्चों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. साथ ही प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं. सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है.वहीं इस मामले पर जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज ने बताया कि यह मामला पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र स्थित झरिया गांव का है, जहां सिद्धू कानू मुर्मू रेजिडेंशियल इंग्लिश स्कूल झरिया पाकुड़िया पाकुड़ में बीती रात छात्रावास के बच्चों को रात में जो खाना दिया गया था उसमें छिपकली मिली थी. इस खाना को खाने के बाद 100 से अधिक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई. लेकिन, फिलहाल सभी बच्चे स्वस्थ हैं. लेकिन, किस कारण से इतनी बड़ी चूक हुई है, इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड स्थित एक प्राइवेट स्कूल सिद्धू कानू मुर्मू रेजिडेंशियल इंग्लिश स्कूल के खाने में छिपकली गिर गयी थी. बताया जाता है कि वही खाना खाने के बाद स्कूल के 100 से अधिक छात्र बीमार हो गए. सभी बच्चों को उल्टी और सिरदर्द होने लगा. #newspratyaksh #Jharkhand #school  

झारखंड में डेंगू के 39 और चिकनगुनिया के पांच नए मामले सामने आए!

News Pratyaksh | Updated : Wed 27th Sep 2023, 03:21 pm
झारखंड में डेंगू के 39 और चिकनगुनिया के पांच नए मामले सामने आए हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में मच्छर जनित बीमारी में वृद्धि के मद्देनजर 442 लोगों के खून के नमूनों का परीक्षण किया गया और उनमें से 39 की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। पूर्वी सिंहभूम और साहिबगंज जिलों में सबसे अधिक आठ-आठ मामले दर्ज किए गए, जबकि खूंटी, पाकुड़ और रांची से चार-चार मामले सामने आए हैं। राज्य में चिकनगुनिया के मामले में भी वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, चिकनगुनिया के लिए 39 लोगों के रक्त के नमूनों का परीक्षण किया गया, जिसमें पांच लोगों की रिपोर्ट में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है। सभी मरीज रांची से हैं। इससे पहले, 25 सितंबर को राज्य में डेंगू के 40 मामले दर्ज किए गए थे, जिसमें 35 मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले से थे। #newspratyaksh #Jharkhand #dengue  

दरभंगा में AIIMS बनने का रास्ता साफ़!

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Sep 2023, 05:18 pm
बिहार में पटना के बाद अब दूसरे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का रास्ता लगता है साफ हो गया है। केंद्र सरकार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात मान गई है। एम्स वहीं बनेगा, जहां बिहार सरकार ने जमीन देकर मिट्टी भराई का काम शुरू करा दिया था। मिट्टी भराई का काम शुरू कराने के बाद केंद्र की टीम ने इस जमीन को डुबाऊ बताते हुए दूसरी जमीन खोजने के लिए कहा था। जिसपर पूरे मिथिलांचल में राजनीति तेज हो गई थी। अब भाजपा सांसद गोपालजी ठाकुर ने 'अमर उजाला' से बातचीत में कहा कि बिहार सरकार सिर्फ एक काम करा दे और गारंटी दे कि वह अच्छा से किया है तो एम्स का निर्माण वहां कराने को केंद्र सरकार राजी है।भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा है कि बिहार सरकार ने जो जमीन दी है सही तरीके से समतल करवा कर केंद्र सरकार को दे। हमारी सरकार उसी शोभन की बाइपास वाली जमीन पर एम्स का निर्माण आरम्भ करवाएगी। बता दें कि पूर्व से सांसद ने घोषणा कर रखी है को वह गांधी जयंती के मौके पर एम्स निर्माण स्थल शोभन बाइपास वाली जमीन पर भाजपा के द्वारा धरना दिया जाएगा। इसबीच सांसद के इस बयान ने एक नई राजनीति की शुरुआत कर दी है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा दिए गए शोभन बाइपास के जमीन पर भारत सरकार तैयार दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए तैयार हो गई है।उन्होंने बिहार सरकार से कहा है कि शोभन वाली जमीन को मानक के अनुरूप समतल करवाकर केंद्र सरकार को हस्तगत करादे। हमारी सरकार शोभन की भूमि पर ही एम्स का निर्माण कराएगी। जहां बिहार सरकार एम्स बनाना चाहती है, उसी जगह केंद्र की मोदी सरकार भी अब निर्माण कराने के लिए तैयार हो गई है। यहां पर केंद्र सरकार एम्स के डायरेक्टर की भी बहाली कर दी है। लेकिन, पहले बिहार सरकार ने डीएमसीएच में 81 एकड़ जमीन दी थी, जिस जमीन पर झंडोतोलन भी किया गया था। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि बिहार सरकार एम्स को लटकाने-भटकाने का काम कर रही है। हम इनको लटकाने नहीं देंगे। हम बिहार की सरकार से मांग करते है कि शोभन में ही इनको एम्स बनाना है तो ठीक उसी भूमि मानक के अनुरूप जमीन को ठीक करवा कर केंद्र सरकार को दे। केंद्र सरकार उसी जमीन पर एम्स का निर्माण कराएगी। बता दें कि इस भूमि को पूर्व में बिहार सरकार द्वारा शोभन बाइपास में एम्स निर्माण के 153 एकड़ जमीन केंद्र सरकार को देने के लिए तैयार हुई थी, जिसे केंद्र से आई टीम ने जमीन को लो लैंड बताकर यहां एम्स निर्माण के लिए मानक होने से इनकार कर दिया था। #newspratyaksh #Bihar #darbhanga #AIMS  

मुजपफरपुर में फिर एक डेंगू मरीज की मौत हो गई. पिछले कुछ दिनों में मृतकों की संख्या दो हो गई!

News Pratyaksh | Updated : Tue 26th Sep 2023, 05:17 pm
मुजपफरपुर में फिर एक डेंगू मरीज की मौत हो गई. पिछले कुछ दिनों में मृतकों की संख्या दो हो गई: जिले में पांच-छह नए मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं. जबकि अब तो मौत भी होने लगी है.मुजफ्फरपुर में रविवार को डेंगू से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई. मृतक डेंगू मरीज बैरिया शांति विहार कालोनी निवासी 43 वर्षीय एसएन चौधरी है,जो नागालैंड के दीमापुर में रहते थे और नागालैंड में ही बीमार पड़ गए थे. जहां से आने के बाद 15 सितंबर को उन्हें शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. उसके बाद उनकी तबियत बिगड़ने लगी तो पटना रेफर कर दिया गया और पटना में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.ब्रह्मपुरा के निजी अस्पताल प्रबंधन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को डेंगू मरीज की मौत होने की रिपोर्ट भेज है. सिविल सर्जन डॉ उमेशचंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है. बताया कि डेंगू से यह दूसरी मौत हुई है. इससे पहले सरैया के रहने वाले महताब आलम की मौत हुई थी. वह भी नागालैंड के दीमापुर से ही बीमार होकर लौटा था. इधर जांच के दौरान पांच और नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है. वहीं एक मरीज में डेंगू और चिकनगुनिया दोनों के लक्षण पाये गये. अबतक जिले में 91 मरीज है और इन सभी का इलाज चल रहा है. प्रशासन के अनुसार बता दें कि 91 को मरीजों में से मात्र 27 मरीज ऐसा है जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है. इसके अलावा कई ऐसे मरीज हैं,जो अपने काम से पटना गये थे. वहां से आने के बाद बुखार लगा और उसमें डेंगू की पुष्टि हुई. उन्होंने ने कहा कि मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री से पता चल रहा है कि वे जहां काम कर रहे थे,वहीं उन्हें डेंगू हुआ है और वैसे मरीज है जिनको घर पर ही रख कर ईलाज कराने की नौबत है वैसे मरीज को चिकित्सक के निगरानी में घर पर रख कर ईलाज कराया जा रहा है. इसके बावजूद उनके घर के आसपास जल जमाव वाले इलाके में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है,जिससे अगल बगल में बीमारी फैले नहीं #newspratyaksh #Bihar #Muzaffarpur #dengue  
Follow us
Categories
Latest News
Popular Categories