News Pratyaksh


झारखंड: चिकित्सकों हड़ताल कैंसिल, बाल चिकित्सक के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ डाक्टरों ने लिया हड़ताल वापस लेने का फैसला!

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd Sep 2023, 12:00 am
झारखंड: चिकित्सकों हड़ताल कैंसिल, बाल चिकित्सक के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ डाक्टरों ने लिया हड़ताल वापस लेने का फैसला!
झारखंड में चिकित्सकों ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल वापस ले ली। डॉक्टर्स ने काम का बहिष्कार करने के कुछ घंटों बाद ही हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने जमशेदपुर में एक बाल चिकित्सक से मारपीट के चार आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली। वहीँ पूर्वी सिंहभूम (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुरुवार देर रात छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
बता दें कि भारतीय चिकित्सा संघ की प्रदेश इकाई और झारखंड स्वास्थ्य सेवा संघ (जेएचएसए) ने शुक्रवार को सुबह छह बजे से काम का बहिष्कार करने का आह्वान किया था। राज्य में सरकारी और निजी अस्पतालों के करीब 14,000 चिकित्सकों ने हड़ताल में भाग लेने की बात आ रही थी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा।
आखिर क्या है हड़ताल की वजह ?
जमशेद्पुर में एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई थी| जमशेदपुर में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एमजीएमएमसीएच) के एक वरिष्ठ बाल चिकित्सक डा.कमलेश उरांव से सोमवार रात को एक बच्चे की मौत होने के बाद उसके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर मारपीट की थी। यह घटना सोमवार की है जिसमें रांची के रहने वाले 35 वर्षीय डॉ.उरांव के साथ बच्ची के परिजनों ने की थी मारपीट| साकची थाने में दर्ज प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें, डा. उरांव ने कहा, बच्ची को 18 सितंबर को बेहोशी की हालत में आपातकालीन वॉर्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ गई थी।