Thu, 23rd Apr 2026बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य   Thu, 23rd Apr 2026पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे   Tue, 21st Apr 2026#newspratyaksh #bihar #Topper नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन पेपर 1 (बीई-बीटेक) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल के रिजल्ट कई मायनों में ऐतिहासिक और चौंकाने वाले रहे हैं. इस बार देशभर के 26 छात   Tue, 21st Apr 2026इस फिल्म के लिए एनटीआर के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया :N NTRNeel 2027 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है. मनोरंजन की दुनिया की दो बड़ी ताकतें 'मैन ऑफ द मासेज' जूनियर एनटीआर और 'KGF' व 'सालार' के डायरेक्टर प्रशांत नील जब एक साथ आ   Tue, 21st Apr 2026पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 नजदीक आने के साथ ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. चुनाव आयोग 23 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के मतदान को लेकर निगरानी कड़ी कर दी है. पहले चरण में 16 जिलों में फैले 152 सीटों के लिए मतदान होना है. इनमें से स

Health


झारखंड: चिकित्सकों हड़ताल कैंसिल, बाल चिकित्सक के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ डाक्टरों ने लिया हड़ताल वापस लेने का फैसला!

News Pratyaksh | Updated : Fri 22nd Sep 2023, 12:00 am
झारखंड: चिकित्सकों हड़ताल कैंसिल, बाल चिकित्सक के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ डाक्टरों ने लिया हड़ताल वापस लेने का फैसला! झारखंड में चिकित्सकों ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल वापस ले ली। डॉक्टर्स ने काम का बहिष्कार करने के कुछ घंटों बाद ही हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने जमशेदपुर में एक बाल चिकित्सक से मारपीट के चार आरोपियों के गिरफ्तार किए जाने के बाद अपनी हड़ताल वापस ले ली। वहीँ पूर्वी सिंहभूम (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। पुलिस के एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गुरुवार देर रात छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। बता दें कि भारतीय चिकित्सा संघ की प्रदेश इकाई और झारखंड स्वास्थ्य सेवा संघ (जेएचएसए) ने शुक्रवार को सुबह छह बजे से काम का बहिष्कार करने का आह्वान किया था। राज्य में सरकारी और निजी अस्पतालों के करीब 14,000 चिकित्सकों ने हड़ताल में भाग लेने की बात आ रही थी। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। आखिर क्या है हड़ताल की वजह ? जमशेद्पुर में एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई थी| जमशेदपुर में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (एमजीएमएमसीएच) के एक वरिष्ठ बाल चिकित्सक डा.कमलेश उरांव से सोमवार रात को एक बच्चे की मौत होने के बाद उसके रिश्तेदारों ने कथित तौर पर मारपीट की थी। यह घटना सोमवार की है जिसमें रांची के रहने वाले 35 वर्षीय डॉ.उरांव के साथ बच्ची के परिजनों ने की थी मारपीट| साकची थाने में दर्ज प्राथमिकी दर्ज की गई जिसमें, डा. उरांव ने कहा, बच्ची को 18 सितंबर को बेहोशी की हालत में आपातकालीन वॉर्ड में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ गई थी।

अपनी राइफल साफ करते समय दो होम गार्ड गोली लगने से घायल!

News Pratyaksh | Updated : Thu 21st Sep 2023, 02:43 pm
बिहार के बेतिया शहर में बुधवार को अपनी राइफल साफ करते समय दो होम गार्ड गोली लगने से घायल हो गए। पीड़ितों की पहचान दीन बंधु यादव और सुरेश प्रसाद के रूप में की गई है। उनके पैरों में चोटें आई हैं और उन्हें बेतिया के जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित बेतिया में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में तैनात थे। बेतिया पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि राइफल साफ कर रहे होम गार्ड के जवानों में से एक ने गलती से गोली चला दी, जो दो होम गार्ड के पैर में जा लगी। उन्हें जीएमसीएच ले जाया गया और उनका इलाज चल रहा है। कथित होम गार्ड को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। #newspratyaksh #Bihar #Betiya #homeguard  

Jharkhand के Giridih में बड़ा हादसा हुआ है | karma puja #jharkhand #giridih #karmapuja

News Pratyaksh | Updated : Wed 20th Sep 2023, 05:53 pm
कर्मा के लिए मिट्टी लाने गई 5 बच्चियां तालाब में डूबीं, 4 की मौत : झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है. पचम्बा थाना इलाके के हंडाडीह में मंगलवार को एक साथ चार बच्चियों की मौत तालाब में डूबने से हो गई. मृतकों में ओमप्रकाश राणा की 17 साल की बेटी संध्या कुमारी और 15 साल की दिव्या कुमारी समेत दो और शामिल हैं. हालांकि दो और बच्चियों के नाम फिलहाल सामने नही आ पाया है जबकि एक बच्ची पूजा कुमारी खुद को किसी तरह बचाने में सफल रही.जानकारी के अनुसार हंडादीह गांव की पांच बच्ची पचम्बा के सोना तलाब में कर्मा पूजा की पूजन मिट्टी के बहाने और स्नान करने गई हुई थी. तलाब पानी से लबाबाब भरा था इसी क्रम में पांचों बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगी, और सहयोग के लिए आवाज लगाने लगी तब तक चार बच्चियां डूब चुकी थीं. इस दौरान किसी तरह स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो स्थानीय लोगों समेत परिजन भी तालाब पहुंचे और पांचों को एक-एक कर तालाब के बाहर निकाला और लेकर सदर अस्पताल पहुंचे.चार बच्चियों को इलाज के क्रम में मृत घोषित कर दिया गया जबकि पांचवे को लेकर उसके परिजन घर पहुंचे. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी संजय राणा, पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह, जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह समेत कई नेता भी सदर अस्पताल पहुंचे. जानकारी के अनुसार दो मृत बच्चियां दिव्या और संध्या धनवार के लाल बाजार के रहने वाले ओमप्रकाश राणा की बेटी हैं और अपने मामा बजरंगी शर्मा के घर कर्मा पूजा के लिए हंडाडीह आई हुई थी. इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाका मातम में तब्दील हो गया है, वहीं कर्म पूजा का रंग भी फीका पड़ गया, साथ ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. #jharkhand #giridih #karmapuja

नालंदा में डॉक्टर की हत्या, परिजन बोले- क्लीनिक की ही नर्स अपने साथ घर ले गई थी!

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Sep 2023, 04:51 pm
नालंदा में डॉक्टर की हत्या, परिजन बोले- क्लीनिक की ही नर्स अपने साथ घर ले गई थी : नालंदा में सोमवार की रात आरएमपी डॉक्टर की गोलीमार हत्या कर दी गई। आरोप है कि डॉक्टर का उसके ही क्लीनिक में काम करने वाली नर्स से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार शाम को नर्स बुलाकर ले गई थी। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। मामला हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत पैदापुर गांव का है। मृतक की पहचान बेन थाना क्षेत्र के कौआकोल निवासी मिथिलेश प्रसाद का पुत्र निरंजन पाल (30) के रूप में की गई।मंगलवार की सुबह परिजन पुलिस की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतका की मां माया देवी ने बताया कि अस्पताल की ही एक नर्स उसे सोमवार की शाम बुलाकर अपने साथ घर ले गई थी, जहां देर रात उन लोगों को मालूम हुआ कि नर्स के घर वालों ने ही गोलीमार उनके बेटे की हत्या कर दी और शव को घर के बाहर खलिहान में फेंक दिया थापरिजनों का कहना है कि निरंजन पाल बेन बाजार स्थित जीवन ज्योति नामक क्लीनिक चलाता था। जहां उसका प्रेम प्रसंग क्लिनिक के ही एक नर्स से चल रहा था। सोमवार शाम नर्स के घर गया था। जहां नर्स के घर वालों ने सिर एवं सीने में तीन गोली मार हत्या कर दी। पिछले 6 महीने से नर्स के साथ युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके कारण घर मे भी पत्नी के साथ कहासुनी होते रहता था। हिलसा थानेदार गुलाम सरवर ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। #newspratyaksh #Bihar #Nalanda #doctor #MurderCase  

डीएमसीएच में डेंगू से पीड़ित एक मरीज की मौत से हड़कंप!

News Pratyaksh | Updated : Tue 19th Sep 2023, 04:34 pm
उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच में डेंगू से पीड़ित एक मरीज की मौत से हड़कंप मच गया। डीएमसीएच में इलाजरत डेंगू पीड़ित मरीज शिवाजीनगर मुहल्ला स्थित वार्ड नंबर 22 निवासी मुकेश मंडल की पत्नी शारदा देवी की मौत हो गई है। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पप्पू कुमार महतो ने बताया मेरे पड़ोस में रहने वाले मुकेश मंडल की पत्नी कई दिनों से डेंगू से पीड़ित होकर डीएमसीएच में इलाजरत थी। शारदा देवी का निधन डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गया है। इससे मुहल्ले के लोग काफी डरे सहमे हुए है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार में ही अभी चार लोग और डेंगू से पीड़ित है, जिनका घर पर ही इलाज चल रहा है। #newspratyaksh #DMCH #dengue  
Follow us
Categories
Latest News
कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है.
बताया जाता है कि हर रात को सी

कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है. बताया जाता है कि हर रात को सी

Thu 23rd Apr 2026 12:38 pm
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स

Thu 23rd Apr 2026 12:38 pm
रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई

रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई

Thu 23rd Apr 2026 12:29 pm
बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य

बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य

Thu 23rd Apr 2026 12:26 pm
पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे

पश्चिम बंगाल में प्रथम चरण में होने वाले मतदान की प्रक्रिया गुरुवार सुबह 7 बजे से भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शुरू कराया गया. बूथों पर सबसे पहले मॉक पोल हुई और उसके बाद मतदान चालू हुआ. पहला फेज में हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग दे

Thu 23rd Apr 2026 12:25 pm
Popular Categories