News Pratyaksh


भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सप्ताह हरे निशान में बंद हुए हैं. मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच घोषित हुए दो हफ्ते के युद्धविराम की खबर ने बाजार में संजीवनी का काम किया है. इस सकारात्मक वैश्विक खबर के बाद ट्रेडर्स द्वारा की गई भारी श

News Pratyaksh | Updated : Sat 11th Apr 2026, 11:39 am
भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सप्ताह हरे निशान में बंद हुए हैं. मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान के बीच घोषित हुए दो हफ्ते के युद्धविराम की खबर ने बाजार में संजीवनी का काम किया है. इस सकारात्मक वैश्विक खबर के बाद ट्रेडर्स द्वारा की गई भारी शॉर्ट कवरिंग ने बाजार को बड़ी ऊंचाई दी.Nifty 50: इस सप्ताह निफ्टी में 5.89 प्रतिशत की बड़ी बढ़त दर्ज की गई. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यह 1.16 प्रतिशत चढ़कर 24,050 के स्तर पर बंद हुआ.
BSE Sensex: सेंसेक्स भी साप्ताहिक आधार पर 5.77 प्रतिशत मजबूत हुआ. अंतिम दिन इसमें 918 अंकों (1.20%) की तेजी आई और यह 77,550 के स्तर पर बंद हुआ.
Bank Nifty: बैंकिंग इंडेक्स ने इस बार मुख्य सूचकांकों से भी बेहतर प्रदर्शन किया. बैंक निफ्टी ने हफ्ते के दौरान 8.47 प्रतिशत की भारी छलांग लगाई और 55,912 के स्तर पर बंद हुआ.