Lifestyle


जेम्स वेब टेलीस्कोप की बड़ी उपलब्धि: 1.2 करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर गैलेक्सी में 1.65 करोड़ तारों की पहचान :

News Pratyaksh | Updated : Tue 30th Jun 2026, 12:12 pm
जेम्स वेब टेलीस्कोप की बड़ी उपलब्धि: 1.2 करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर गैलेक्सी में 1.65 करोड़ तारों की पहचान : अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) ने पृथ्वी से लगभग 1.2 करोड़ प्रकाश-वर्ष दूर स्थित प्रसिद्ध M82 गैलेक्सी, जिसे ‘सिगार गैलेक्सी’ भी कहा जाता है, में करीब 1.65 करोड़ तारों की अलग-अलग पहचान की है। वैज्ञानिकों ने इस गैलेक्सी का लगभग 65 घंटे तक गहन अवलोकन किया। M82 को अंतरिक्ष की सबसे तेज़ "स्टार फैक्ट्री" माना जाता है, क्योंकि यहां नए तारों का निर्माण हमारी आकाशगंगा, मिल्की वे की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक तेज़ी से हो रहा है। कैसे मिली यह सफलता? इससे पहले NASA के हबल और स्पिट्जर टेलीस्कोप भी M82 का अध्ययन कर चुके थे, लेकिन गैलेक्सी में मौजूद घनी धूल के कारण स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी। जेम्स वेब टेलीस्कोप इन्फ्रारेड तकनीक का उपयोग करता है, जो धूल के पार भी देखने में सक्षम है। इसके NIRCam उपकरण ने लाखों तारों को अलग-अलग बिंदुओं के रूप में पहचानने में मदद की। क्या है इस खोज का महत्व? वैज्ञानिकों का कहना है कि 1.65 करोड़ तारे केवल वे हैं जिन्हें अलग-अलग देखा जा सका है। वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। यह खोज M82 गैलेक्सी के निर्माण, विकास और भविष्य को समझने में महत्वपूर्ण साबित होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, गैलेक्सी में तारों के निर्माण की यह तेज़ प्रक्रिया हमेशा नहीं चलेगी। बड़े तारों के सुपरनोवा बनने से गैस तेजी से बाहर निकल रही है, जिसके कारण आने वाले कुछ सौ मिलियन वर्षों में यह सक्रिय चरण धीमा पड़ सकता है।

गैस कनेक्शन बंद होने का फर्जी मैसेज :

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Jun 2026, 11:53 am
गैस कनेक्शन बंद होने का फर्जी मैसेज : दिल्ली में गैस कनेक्शन बंद होने का झांसा देकर लोगों के बैंक खाते खाली करने वाले एक बड़े साइबर गिरोह का दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने पर्दाफाश किया है. फर्जी APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक करने वाले इस गैंग के चार सदस्यों को झारखंड और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप, सोना-चांदी, नकदी और एक लग्जरी कार भी बरामद हुई है. मामला दक्षिण-पश्चिम जिले के साइबर थाने में दर्ज हुआ था. पीड़िता को एक मैसेज मिला कि उसका IGL गैस कनेक्शन बंद होने वाला है. मदद के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपियों ने व्हाट्सएप पर एक APK फाइल भेजी. फाइल इंस्टॉल करते ही साइबर ठगों ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और बैंक खाते व क्रेडिट कार्ड से करीब 2 लाख 64 हजार रुपये निकाल लिए.जांच के दौरान खरीदे गए मोबाइल फोन के IMEI नंबर ट्रेस किए गए. डिलीवरी का पता शाहीन बाग का मिला, जहां से एक युवक को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह साइबर ठगों के लिए पार्सल रिसीव कर उन्हें कोलकाता भेजता था. इसके बाद जांच कोलकाता और झारखंड तक पहुंची, जहां से गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया.

पद्म पुरस्कार समारोह के बाद व्हीलचेयर का सहारा लेते हुए अलका याग्निक का वीडियो वायरल हुआ था :

News Pratyaksh | Updated : Fri 26th Jun 2026, 11:52 am
पद्म पुरस्कार समारोह के बाद व्हीलचेयर का सहारा लेते हुए अलका याग्निक का वीडियो वायरल हुआ था : राष्ट्रपति भवन में मंगलवार को पद्म पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था. इस समारोह में मशहूर गायिका अलका याग्निक को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. समारोह के बाद सोशल मीडिया पर गायिका का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे कार्यक्रम स्थल से निकलते समय व्हीलचेयर का इस्तेमाल करती दिखी. इस वीडियो को देखकर उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए.उन्होंने भारत सरकार का भी धन्यवाद किया और लिखा, 'इस बड़े सम्मान के लिए भारत के माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का तहे दिल से शुक्रिया. आइए, हम सब मिलकर इस खुशी के मौके का जश्न मनाएं. आभार और प्यार के साथ, अलका याग्निक.'. फैंस को चिंतित होता देख गुरुवार, 25 जून को अलका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने व्हीलचेयर का इस्तेमाल क्यों किया. अलका याग्निक ने बयान में लिखा, 'आपके प्यार, चिंता और ढेर सारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैंने सेरेमनी के एक वीडियो को लेकर लोगों की चिंता देखी है और मैं सभी को बताना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और मेरी रिकवरी अच्छी तरह से हो रही है.

23 जून के बाद फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश के आसार : देशभर में मानसून की सुस्त रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. IMD के अनुसार 23 जून के बाद मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है और जून के अंतिम सप्ताह से बारिश की गतिविधियो

News Pratyaksh | Updated : Mon 22nd Jun 2026, 01:21 pm
23 जून के बाद फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश के आसार : देशभर में मानसून की सुस्त रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. IMD के अनुसार 23 जून के बाद मानसून दोबारा सक्रिय हो सकता है और जून के अंतिम सप्ताह से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है. 21 जून तक देश में सामान्य से करीब 51 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के बढ़ते तापमान, कमजोर ट्रेड विंड्स, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के सिस्टम की कमी और प्रतिकूल MJO स्थिति के कारण मानसून कमजोर पड़ा है. हालांकि अगले एक-दो सप्ताह में स्थिति सुधरने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है...

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु विधानसभा में 13 मई को हुए विश्वास मत की जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा में 13 मई को हुए विश्वास मत में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सु

News Pratyaksh | Updated : Fri 19th Jun 2026, 01:18 pm
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु विधानसभा में 13 मई को हुए विश्वास मत की जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी : सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को तमिलनाडु विधानसभा में 13 मई को हुए विश्वास मत में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया.सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और न्यायमूर्ति वी मोहना की बेंच ने इस याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए टिप्पणी की कि यह दावे की पुष्टि करने के लिए रिकॉर्ड पर बिना किसी विश्वसनीय सामग्री के 'अस्पष्ट, अनर्गल और आरोपों' पर आधारित है.बेंच ने साफ कर दिया कि वह याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार नहीं है. तमिलनाडु में 13 मई को, सी जोसफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) सरकार ने द्रविड़ मुनेत्र कझगम (द्रमुक) के वॉकआउट के बीच अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (अन्नाद्रमुक) के 25 बागी विधायकों के समर्थन से विश्वास मत हासिल कर एक बड़ी बाधा को पार कर लिया था.टीवीके 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई थी, लेकिन विजय सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) से समर्थन प्राप्त करने में सफल रहे, जिससे 120 विधायकों को इकट्ठा कर 118 के आंकड़े को पार कर लिया.

नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है

News Pratyaksh | Updated : Mon 15th Jun 2026, 01:17 pm
नई-जनरेशन Hyundai i20 का खुलासा : साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai Motor कुछ समय से ब्राज़ीलियाई बाज़ार के लिए अपनी चौथी जनरेशन की Hyundai i20 को टीज कर रही है, और अब कंपनी ने आखिरकार इस हैचबैक का पूरा लुक पेश कर दिया है. ऑल-न्यू Hyundai i20 में सबसे बड़ा बदलाव इसके बाहरी डिज़ाइन में किया गया है. मौजूदा मॉडल को पहले से ज्यादा शार्प और स्पोर्टी स्टाइलिंग के बजाय, अब इसे ज़्यादा अपराइट लुक दिया गया है, जिसमें क्रॉसओवर से प्रेरित कई एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं.इसके डिजाइन की बात करें तो पहली नज़र में, नई Hyundai i20 अपने पिछले मॉडल के मुकाबले काफी ज़्यादा दमदार और बड़ी लगती है. इसके फ्रंट हिस्से में Y-शेप के LED डे-टाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं, जो एक पतली लाइट बार से जुड़ी हैं, जबकि बंपर पर साफ़ तौर पर दिखने वाली ब्लैक क्लैडिंग और लेयर्ड डिज़ाइन दिया गया है. कार की साइड प्रोफाइल पर नजर डालें तो क्रॉसओवर वाला लुक और भी साफ़ दिखाई देता है. कार के व्हील आर्च पहले से ज़्यादा उभरे हुए हैं, और बॉडी के निचले हिस्से में मोटी काली क्लैडिंग दी गई है. इसके अलावा, विंडो लाइन पीछे की तरफ तेज़ी से ऊपर की ओर उठती है. इसके हायर वेरिएंट्स में 17-इंच के अलॉय व्हील इस्तेमाल किए गए हैं.