एनडीए की बैठक के बाद चिराग पासवान ने कहा, 'महागठबंधन में सब कुछ सहज तो साथ बैठकर दिखाएं'
बिहार में मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में एनडीए घटक दलों की बैठक हुई। इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार सहित सभी घटक दलों के प्रमुख नेता उपस्थित रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बताया कि राज्य के लिए यह चुनावी साल है। बैठक में चुनाव से जुड़ी कई बातों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि बहुत सहज माहौल में चर्चाएं हुईं, क्योंकि निरंतरताओं में बैठक का दौर चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में भी एनडीए के तमाम सांसदों की बैठक हुई, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आए थे। चिराग पासवान ने महागठबंधन को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उस गठबंधन में अगर सब कुछ इतना सहज है तो वे भी बैठकर दिखा दें। सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी आए, कितनी बार महागठबंधन की बैठक हुई?

रामगढ़ में युवक की हत्या से सनसनी, दामोदर नदी रोड किनारे मिला खून से लथपथ शव
Wed 29th Jul 2026, 01:15 pm
भारत में रिलीज से पहले ही छाया 'Spider-Man: Brand New Day', एडवांस बुकिंग ने पार किया ₹35.40 करोड़ का आंकड़ा
Wed 29th Jul 2026, 01:14 pm
Google ने भारत में लॉन्च किया Gemini Spark, Gmail और Docs में मिलेगा AI एजेंट का साथ
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pmविश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं का दावा
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pm
रांची पुलिस का साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP राकेश रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Wed 29th Jul 2026, 01:12 pm