Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


मार्च 2025 एकादशी:

News Pratyaksh | Updated : Mon 24th Mar 2025, 09:56 am

मार्च 2025 एकादशी: पापमोचनी एकादशी कब रखी जाएगी? जानिए व्रत पारण का शुभ मुहूर्त भी

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। यह तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च या अप्रैल महीने में आती है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक करने से व्यक्ति अपने पापों से मुक्त होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है, इसलिए इस दिन विधिपूर्वक श्रीहरि की पूजा-अर्चना की जाती है। व्रत के समापन को ‘पारण’ कहा जाता है, जिसे द्वादशी तिथि के दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। आइए जानें पापमोचनी एकादशी 2025 में कब है और पारण का शुभ मुहूर्त क्या है।

पापमोचनी एकादशी 2025 में कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, पापमोचनी एकादशी की तिथि 25 मार्च 2025 (मंगलवार) को सुबह 05:05 बजे से शुरू होकर 26 मार्च 2025 (बुधवार) को सुबह 03:45 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, व्रत 25 मार्च को रखा जाएगा।

पापमोचनी एकादशी व्रत पारण मुहूर्त
इस व्रत का पारण 26 मार्च 2025 (बुधवार) को किया जाएगा। पारण करने का शुभ समय दोपहर 01:41 बजे से शाम 04:08 बजे तक है। उस दिन हरि वासर का समापन सुबह 09:14 बजे होगा। शास्त्रों के अनुसार, द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले व्रत पारण करना अनिवार्य होता है।

हरि वासर में व्रत पारण वर्जित
धार्मिक नियमों के अनुसार, हरि वासर के दौरान एकादशी व्रत का पारण नहीं करना चाहिए। हरि वासर द्वादशी तिथि की प्रारंभिक एक-चौथाई अवधि होती है, इसीलिए व्रत समाप्त करने के लिए प्रात:काल के बाद का समय सर्वोत्तम माना गया है।