बिहार के गया के रहने वाले 25 वर्षीय अर्जुन प्रसाद की नाइजीरिया में दर्दनाक मौत हो गई है. अर्जुन प्रसाद जिले के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र के रहने वाले देवनन्दन महतो के पुत्र थे. शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव डुमरिया के भोक्ता टोला पहुंचा, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों के अनुसार 16 मार्च को नाइजीरिया में अर्जुन प्रसाद की मौत हुई थी. अर्जुन पर परिवार की जिम्मेदारी थी जि वजह से वो तीन महीने पहले ही मजदूरी के लिए दूसरे देश नाइजीरिया गये थे.डुमरिया थाना क्षेत्र की रहने वाले अर्जुन प्रसाद इसी साल 16 जनवरी 2025 को नाइजीरिया गये थे. अच्छी नौकरी करने की चाहत लेकर वह नाइजीरिया के ओगुन शहर रह रहे थे. परिजनों के अनुसार अर्जुन नाइजीरिया के क्वांटम स्टील लिमिटेड में काम कर रहे थे. उनके पिता देवनंदन महतो ने बताया कि पिछले 16 मार्च की शाम 5:00 बजे फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ, जिससे अर्जुन की मौत हो गई.बताया जा रहा है कि इस विस्फोट में एक नाइजीरिया के मजदूर की भी मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों के अनुसार भीषण विस्फोट में सात अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए थे. घटना के बाद नाइजीरिया सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया था. इस मामले की वहां जांच भी चल रही है. अर्जुन प्रसाद के परिजनों के अनुसार नाइजीरिया पुलिस ने इस घटना में दो लोगों के मौत होने की पुष्टि की है.गांव के ही अनुज गाड़ानी ने बताया कि नाइजीरिया पुलिस के प्रवक्ता ओमोलोला के अनुसार कंपनी के कर्मचारी जोसेफ अदवेल ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी. इसके बाद पुलिस ने तुरंत घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू की थी. वहीं अर्जुन का शव गांव पहुंचते ही मातम पसर गया, स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि अर्जुन प्रसाद के परिवार को उचित मुआवजा और मदद दी जाए. वहीं पिता देवनंदन महतो ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm