News Pratyaksh


दिल्ली बेड बॉक्स हत्याकांड: पति बिहार से गिरफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Mon 31st Mar 2025, 12:31 pm

दिल्ली बेड बॉक्स हत्याकांड: पति बिहार से गिरफ्तार
दिल्ली के शाहदरा में एक फ्लैट के अंदर ‘बेड बॉक्स’ में महिला का शव मिलने के बाद उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आशीष कुमार (45) को रविवार तड़के बिहार से गिरफ्तार किया गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि शाहदरा में शुक्रवार को एक फ्लैट में 'बेड' के अंदर कंबल में लिपटा एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला था।