रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर में अंतिम चरण का काम तेज कर दिया गया है. कॉरिडोर का उदघाटन जल्द हो, इसे लेकर कॉरिडोर से लेकर सर्विस रोड का काम तेजी से किया जा रहा है. कॉरिडोर की ओर के रास्ते में रातू रोड चौराहा के आगे तक मैस्टिक का काम कर लिया गया है. वहीं दूसरी ओर का काम आज से शुरू हुआ है. कुल मिला कर मैस्टिक का कार्य 40 प्रतिशत से अधिक कर लिया गया है. इस काम को जल्द पूरा करने का प्रयास हो रहा है. वहीं नागाबाबा खटाल, राजेंद्र नगर कॉलोनी (पंडरा रोड) और इटकी रोड स्थित रैंप में जीएसबी व डब्ल्यूबीएम का काम अंतिम चरण पर है. इसे पूरी तरह कंपैक्ट किया जा रहा है. फिर बिटुमिंस का काम किया जायेगा. इस तरह रैंप तैयार हो जायेगा. इसके अलावा कॉरिडोर के ऊपर लाइटिंग का काम लगभग पूरा कर लिया गया है. डिवाइडर पर लाइट लगाये गये हैं, इससे पूरा फ्लाइओवर रौशन होगा. लाइटिंग के कार्य को टेस्टिंग करने के बाद फाइनल कर लिया गया है. एक्सटेंशन ज्वाइंट का काम बाकी : फिलहाल पूरे कॉरिडोर में एक्सटेंशन ज्वाइंट का काम बाकी है. दो पिलर के बीच के ज्वाइंट को भरने का काम किया जा रहा है. पंडरा रोड से लाहकोठी के आगे तक यह काम कर लिया गया है. वहीं पिस्का मोड़ के पास इटकी रोड को जोड़ने के लिए ज्वाइंट का काम भी किया जा रहा है. सर्विस रोड बनाने में अभी लगेगा समय : कॉरिडोर के नीचे सर्विस रोड निर्माण में अभी काफी वक्त लगेगा. फिलहाल कब्रिस्तान के पास इसका काम चल रहा है. पहाड़ी मंदिर गली के पास से पिस्का मोड़ तक एक ओर का सर्विस लेन लगभग बना लिया गया है. दूसरी ओर का काफी काम बाकी है. वहीं इटकी रोड में भी काम बाकी है. पूर फिनिशिंग का काम मई तक होने की उम्मीद है.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm