पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइंटस को हराया : आईपीएल 2025 के पांचवें मैच में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रनों से हरा दिया है. इस मैच में पंजाब ने टॉस हारने के बाद पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 243 रन बनाए. गुजरात की टीम जीत के लिए मिले 244 रनों का पीछा करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 232 रन बना पाई और 11 रनों से मैच हार गई. पंजाब किंग्स की इस शानदार जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर रहे.गुजरात टाइटन्स को मैच जीतने के लिए आखिरी 12 गेंद में 45 रन चाहिए थे. पंजाब किंग्स के इंपैक्ट प्लेयर तेज गेंदबाज विजय कुमार ने 19वें ओवर में 18 रन दिए. गुजरात को अब आखिरी 6 गेंद में 27 रन की जरूरत थी. 20वें ओर की पहली गेंद पर राहुल तेवतिया नॉन स्ट्राइक एंड पर रन आउट हो गए. आखिरी 5 गेंद में अर्शदीप सिंह ने 15 रन खर्च करते हुए 1 विकेट भी लिया और अपनी टीम को 11 रनों से जीत दिला दी.गुजरात टाइटन्स की ओर से साई सुदर्शन ने 41 गेंदों का सामना करते हुए सर्वाधिक 74 रन बनाए. जोस बटलर ने भी 54 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. रदरफोर्ड ने 28 गेंद में 46 रनों का योगदान दिया, लेकिन अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे. वहीं पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए. मार्को जानसेन और ग्लैन मैक्सवेल ने भी 1-1 विकेट लिया. विजयकुमार व्यशाक ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की.पंजाब किंग्स से जीत के लिए मिले 244 रनों के टारगेट का पीछा करने के लिए गुजरात टाइटंस के लिए पारी की शुरुआत करने कप्तान शुभमन गिल और साईं सुदर्शन आए. इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 61 रन जोड़े. जीटी को पहला झटका कप्तान गिल के रूप में लगा, जब उन्हें ग्लेन मैक्सवेल ने प्रियांश आर्या के हाथों 14 बॉल में 33 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की रहा दिखा दी.पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए. वह नाबाद रहे और अपना शतक लगाने से सिर्फ 3 रन से चूक गए. अय्यर ने 42 बॉल में 5 चौके और 9 छक्के को साथ 97 रनों की नाबाद पारी खेली. तो वहीं, अंतिम ओवर्स में आकर शशांक सिंह ने 16 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 44 रनों की पारी खेली. टीम के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने 16 और मार्कस स्टोइनिस ने 20 रन बनाए. गुजरात की ओर से साईं किशोर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए, जबकि कगिसो रबाडा और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला.

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm