Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.   Wed, 10th Jun 2026स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के नए आकलन के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान पर अपनी न्यूक्लियर ताकत बढ़ा ली है. इसके पास करीब 190 न्यूक्लियर वॉरहेड हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 170 हैं.जनवरी 2026 में अनुमानित 12187 हथियारों की कुल वैश्विक सूची   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.तालिबान के स्पोक्सपर्सन जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने मंगलवार और बुधव   Tue, 9th Jun 2026हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार Anjana Om Kashyap और TV Today Network ने लोकप्रिय शिक्षक Khan Sir समेत कई लोगों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में ₹2 करोड़ का मानहानि (Defamation) मुकदमा दायर किया है। मामला क्या है? विवाद तब शुरू हुआ जब अंजना ओम कश्यप ने एक टीवी क

News Pratyaksh


इंडोनेशिया में ड्रग की तस्करी मामले में कोर्ट तीन भारतीय स्मगलरों को मौत की सजा सुना सकता:

News Pratyaksh | Updated : Sat 22nd Mar 2025, 11:27 am

इंडोनेशिया में ड्रग की तस्करी मामले में कोर्ट तीन भारतीय स्मगलरों को मौत की सजा सुना सकता:
अभियोजन पक्ष ने सिंगापुर के झंडे लगे जहाज पर मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी तीन भारतीय नागरिकों के लिए फांसी की मांग की है. तमिलनाडु राज्य के रहने वाले इन तीनों को जुलाई 2024 से इंडोनेशिया में हिरासत में रखा गया है. अदालत में मामला अंतिम दौर में है.मीडिया रिपोर्ट में शुक्रवार को कहा गया है कि सिंगापुर के झंडे वाले जहाज पर मादक पदार्थों की स्मगलिंग करने वाले तीनों भारतीय तस्करों को फांसी मिल सकती है.भारतीय राज्य तमिलनाडु के रहने वाले ये तीनों आरोपी सिंगापुर में शिपिंग इंडस्ट्री में काम करते थे. ड्रग तस्करी मामले में इन तीनों आरोपियों राजू मुथुकुमारन (38 वर्ष), सेल्वादुरई दिनाकरन (34 वर्ष), और 45 साल के गोविंदसामी विमलकांधन को बीते साल जुलाई माह में गिरफ्तार किया गया था. इनको लीजेंड एक्वेरियस मालवाहक जहाज पर 106 किलोग्राम क्रिस्टल मेथ की तस्करी के आरोप में सलाखों के पीछे डाला गया है.बता दें कि तस्करी के इन दोषियों को उस वक्त धर दबोचा गया था, जब इंडोनेशियाई अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सिंगापुर से एक घंटे की दूरी पर करीमुन जिले के पोंगकर जलक्षेत्र में ड्रग ले जा रहे जहाज को रोक लिया था. इसके बाद कानूनी कार्यवाही जारी है. इस बीच 14 मार्च को इन तीनों को एक बड़ा झटका तब लगा, जब जहाज के कप्तान, जिन्हें गवाही देने का आदेश दिया गया था. अदालत में ही पेश नहीं हुआ. सिंगापुर के साप्ताहिक अखबार तबला की रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि गवाही देने के लिए ये कैप्टन जूम मीटिंग के जरिए कोर्ट में थोड़ी देर के लिए उपस्थित हुआ था.बचाव पक्ष के वकील का कहना था कि आरोपियों को निर्दोष साबित करने के लिए जहाज के कैप्टन का कोर्ट में बयान जरूरी है. इस मामले में सुनवाई के दौरान अभियोजक पक्ष ने आरोपियों के लिए मृत्यु दंड की मांग की थी. ये दंड ही इंडोनेशिया के कानून में सबसे बड़ी सजा है.इस ड्रग स्मगलिंग केस में तीनों आरोपियों का प्रतिनिधित्व भारतीय वकील जॉन पॉल कर रहे हैं. जॉन पॉल भारतीय लॉ फर्म साउथ एशिया लेक्स लीगल सर्विसेज (एसएएल) के मैनेजिंग पार्टनर हैं. लिंक्डइन पर मिली जानकारी के मुताबिक पॉल भी तमिलनाडु से हैं.उधर बचाव दल, इंडोनेशियाई फर्म बामबांग सुप्रियाडी एंड पार्टनर्स की टीम का कहना है कि इन तीनों के आरोप निराधार हैं.इस ड्रग केस को लेकर पॉल का कहना है कि वो मजबूत बचाव पेश करेंगे. इसके साथ ही अभियोजन पक्ष की दलीलों को बनकाब करेंगे. तबला अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, बचाव पक्ष के वकील ने अपने मुवक्किलों को बचाने के लिए सेवानिवृत्त इंडोनेशियाई नौसेना अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून विशेषज्ञ सोलेमन बी. पोंटो को गवाह के रूप में पेश किया.

Categories
Follow us
Most Popular
प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

Wed 10th Jun 2026, 11:36 am
मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद अब SKMCH में लगी आग

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद अब SKMCH में लगी आग

Wed 10th Jun 2026, 11:35 am
बिहार के दरभंगा में 13 किसानों से सवार नाव पलट गयी

बिहार के दरभंगा में 13 किसानों से सवार नाव पलट गयी

Wed 10th Jun 2026, 11:35 am
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक शुरू कर दी है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक शुरू कर दी है.

Wed 10th Jun 2026, 11:34 am
तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Wed 10th Jun 2026, 07:14 am