ईशान किशन की तूफानी शतकीय पारी के चलते सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. दरअसल आज आईपीएल 2025 का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 286 रन बनाए हैं.आपको बता दें कि, हैदराबाद द्वारा बनाया गया 286 का स्कोर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा दूसरा टोटल है. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल 287 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने ही बनाया था. टीम को इस मुकाम तक पहुंचाने में ईशान किशन ने अहम भूमिका निभाई उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली.बीसीसीआई ने पहले ईशान किशन को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किया और फिर टीम इंडिया से भी उनका पत्ता काट दिया. इस स्टार बाएं हाथ के बल्लेबाज को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 से पहले रिलीज कर दिया था. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें खरीद दिया और आज उन्होंने आईपीएल 2025 के अपने पहले ही मैच में इस सीजन का पहला शतक लगा दिया है.ईशान किशन ने पहले तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 बॉल में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ अपने 50 रन पूरे किए. इसके बाद उन्होंने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 45 बॉल में 10 चौके और 6 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया. यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm