CSK ने MI को 4 विकेट से हराया, रुतुराज और रचिन ने जड़े अर्धशतक : आईपीएल 2025 के तीसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हारकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है. इसके साथ ही मुंबई की टीम 2012 के बाद से एक बार फिर सीजन के पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत नहीं कर पाई.चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन बनाए. सीएसके ने 156 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 158 रन बनाकर हासिल कर लिया और मैच को 4 विकेट से जीत लिया. सीएसके के लिए स्टार बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने विनिंग छक्का लगाया.मुंबई इंडियंस से जीत के लिए मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए चेन्नई को ओर से पारी की शुरुआत राहुल त्रिपाठी और रचिन रविंद्र ने की. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 11 रन जोड़े. सीएसके को पहला झटका राहुल त्रिपाठी के रूप में लगा. वह 2 रन के निजी स्कोर पर दीपक चाहर का शिकार बने. इसके बाद रुतुराज गायकवाड और रचिन रविंद्र ने स्कोर 78 रनों तक पहुंचाया.सीएसके के लिए रुतुराज गायकवाड ने 26 बॉल में 6 चौके और 3 चौकों के साथ 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. शिवम दुबे 9, दीपक हुड्डा 3 और सैम करन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. लेकिन रचिन रविद्र ने एक छोर संभाले रखा और अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने 42 बॉल में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गेंद के साथ नूर अहमद ने कमाल का प्रदर्शन किया. नूर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट हासिल किए. उनके अलावा खलील अहमद ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट हासिल किए.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm