News Pratyaksh


झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन

News Pratyaksh | Updated : Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
रांची: झारखंड में आज बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। राज्यभर के बैंक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बैंक संघ के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे हैं।
रांची समेत कई जगहों पर बैंक के आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारी और अधिकारी एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं।
हड़ताल को लेकर बैंक शाखाओं और कार्यालयों के बाहर बाकायदा तंबू लगाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान महिला बैंक कर्मचारी भी बड़ी संख्या में आंदोलन का हिस्सा बनी हुई हैं।
बैंक कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं, हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है।
रांची समेत पूरे झारखंड में बैंक कर्मचारी सड़कों पर, मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी।