News Pratyaksh


SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार

News Pratyaksh | Updated : Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर के सक्करदरा इलाके में SBI की शाखा में फिल्मी अंदाज में लूट की घटना सामने आई है। आरोपी ने कैश काउंटर पर तैनात बैंक कर्मचारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंका और देखते ही देखते 4.53 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि बैंक कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान एक युवक आम ग्राहक की तरह बैंक के अंदर दाखिल हुआ और सीधे कैश काउंटर के पास पहुंच गया। किसी को कुछ समझ में आता, उससे पहले ही आरोपी ने मिर्ची पाउडर निकालकर कर्मचारी की आंखों में झोंक दिया और कैश लेकर भाग निकला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। CCTV फुटेज के आधार पर इलाके में नाकाबंदी की गई और पुलिस ने महज 30 मिनट के भीतर आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटी गई पूरी 4.53 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे उसकी क्या योजना थी।
बैंक में लूट... और महज 30 मिनट में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!